शहडोल जिले के जैतपुर वन परिक्षेत्र में हाथी के साथ-साथ अब भालुओं का भी आतंक है। कुछ दिन पहले भालू ने दो भाइयों पर हमला कर उन्हें गंभीर घायल कर दिया था। गुरुवार को बरमनिया गांव में एक बार फिर भालू को चहल- कदमी करते हुए देखा गया। वह कई दिन से यहां विचरण कर रहा है।
किसी राहगीर ने सड़क पर घूम रहे भालू का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में जहां भालू घूमता हुआ दिखाई दे रहा है, वो बरमनिया से जैतपुर का मार्ग है। बता दें कि शहडोल के जैतपुर इलाके में बड़ी संख्या में भालू पाए जाते हैं, जो आए दिन जंगलों से सटे गावों और सड़कों पर घूमते नजर आते हैं।