फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: बकरी चराने गए बुजुर्ग पर भालू ने किया हमला, जिंदगी बचाने दो घंटे तक किया संघर्ष, सिर में 13 टांके लगे

Mon, 09 Jan 2023 09:38 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

पन्ना जिले के चरवाहे पर भालू ने पीछे से आकर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए बुजुर्ग ने करीब दो घंटे तक संघर्ष किया। जब ग्रामीण वहां पहुंचे तो भालू भाग गया। बुजुर्ग का कटनी जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
विज्ञापन
जिला अस्पतला में जारी बुजुर्ग का इलाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पन्ना जिले के चरवाहे पर भालू ने पीछे से आकर हमला कर दिया। खुद को बचाने की जुगत में चरवाहा भालू से करीब 2 घंटे संघर्ष करता रहा, जैसे-तैसे बुजुर्ग की आवाज सुन बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे जिसे देखकर भालू वापस जंगल की ओर भाग गया। घटना में लहूलुहान हुए 60 वर्षीय बजरिया आदिवासी के परिजनों ने उपचार के लिए शाहनगर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, लेकिन बुजुर्ग की गंभीर हालत देख डॉक्टर ने उन्हें कटनी जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों की टीम ने घायल के सिर पर 13 टांके लगाकर प्राथमिक उपचार शुरू किया। 
विज्ञापन

 
घटना की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया की हम लोग पन्ना जिले के मलखंड ग्राम से आए हैं। मेरे पिता बजरिया आदिवासी बकरियों को चराने जंगल गए हुए थे, तभी भालू ने हमला कर दिया। खुद को बचाने के लिए दो घंटे लड़ते रहे कुछ लोगों ने उनकी आवाज सुनी तो हम लोग इकठ्ठे होकर वहां पहुंचे, जिससे भालू भाग गया। सिर में बहुत चोट आई है, उनका इलाज कटनी जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें