फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बनी अंतरराज्यीय चोर गैंग: दिन में रेकी के बाद रात में करते थे चोरी, तीन गिरफ्तार; एक लाख के जेवर बरामद

Sun, 23 Aug 2026 04:02 PM IST
बड़वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी

सार

सेंधवा ग्रामीण पुलिस ने धनौरा में चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब एक लाख रुपये के चांदी के आभूषण बरामद किए। मुख्य आरोपी ने जेल से बाहर आने के बाद साथियों संग गैंग बनाई थी। आरोपी दिन में रेकी कर रात में चोरी करते थे। फरार साथियों की तलाश जारी है। 
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : credit
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस कप्तान पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर और एसडीओपी सेंधवा अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सेंधवा ग्रामीण पुलिस ने ग्राम धनौरा में हुई चोरी की जांच करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। जुलाई में रात के समय फरियादी के घर का शटर तोड़कर अज्ञात चोर अंदर दाखिल हुए थे और चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर तंत्र और साइबर सेल की मदद से आरोपियों का सुराग जुटाया।

विज्ञापन


तीन आरोपी गिरफ्तार, पूरा माल बरामद
पुलिस ने भीमा उर्फ भीमसिंह पिता रतन भीलाला  (41) निवासी वाक्या, थाना सेंधवा ग्रामीण, अशोक उर्फ मुकेश पिता कलसिंह भीलाला (26) निवासी वाक्या और बलीराम पिता दुरसिंह भीलाला (29) निवासी वाक्या को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से चांदी के कड़े, चेन, गले के हार, बिछिया, लॉकेट और अंगूठियां बरामद की गईं। बरामद मसरूका की अनुमानित कीमत एक लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी चोरी का माल बेचने की फिराक में थे, इससे पहले ही उन्हें पकड़ लिया गया।

ये भी पढ़ें- मंडला पेट्रोल पंप लूटकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र ने की थी वारदात
विज्ञापन


जेल में बनी गैंग, दिन में करते थे रेकी
पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी भीमसिंह हत्या के मामले में करीब 10 वर्ष तक बड़वानी जेल में बंद था। जेल के दौरान उसकी धार जिले के बाग-टांडा क्षेत्र के कुछ लोगों से दोस्ती हुई। करीब ढाई माह पहले जेल से बाहर आने के बाद उसने अशोक और बलीराम के साथ गैंग बनाई। पुलिस के मुताबिक आरोपी दिन में सूने मकानों और दुकानों की रेकी करते थे। इसके बाद बाहरी साथियों को बुलाकर रात में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। आरोपियों ने वारला और नागलवाड़ी क्षेत्र में भी चोरी की घटनाएं स्वीकार की हैं। अन्य फरार साथियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन


पुलिस टीम की भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी सेंधवा ग्रामीण निरीक्षक ओ.पी. सिंह चोंगड़े, उपनिरीक्षक रोहित पाटीदार, सहायक उपनिरीक्षक केशव यादव, आजम खान, संजय पाटीदार (साइबर), प्रधान आरक्षक योगेश पाटिल (साइबर), बबलू तलवारे, पंकज राजोरे, आरक्षक नीरज शर्मा, पंकज पुरोहित, सुनील वास्कले, नारायण पाटीदार, लाल सिंह और मड़िया डावर (साइबर) की मुख्य भूमिका रही।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें