फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barwani News: युवक की हत्या के बाद बवाल, ग्रामीणों ने आरोपियों के घर फूंके, फायर ब्रिगेड पर पथराव

Thu, 30 Apr 2026 11:16 PM IST
बड़वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी

सार

सेंधवा के पिपल्याडेब में बरात में विवाद के बाद मनोज की मारपीट कर हत्या कर दी गई। शव मिलने पर ग्रामीण भड़क गए और आरोपियों के घरों में आगजनी व तोड़फोड़ की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की, गांव में तनाव के बीच गश्त बढ़ाई गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने आरोपियों के घर में लगा दी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़वानी जिले के सेंधवा अंचल के ग्राम पिपल्याडेब से बुधवार को बरात ग्राम सोलवन गई थी, जहां नाचने की बात को लेकर युवाओं के बीच विवाद शुरू हुआ। विवाद बढ़ने के बाद बारात लौटते समय मनोज अपने साथियों के साथ वापस आ रहा था। रास्ते में गांव के ही मीठा, धरम, गुडा और उनके साथियों ने उसे रोक लिया। मनोज के दो साथी मौके से भाग निकले, जबकि आरोपियों ने उसे अपने साथ ले जाकर पूरी रात मारपीट की। आरोप है कि बाद में मनोज को सेंधवा ग्रामीण थाने के कोलखेड़ा फाटे के पास फेंक दिया गया। गुरुवार सुबह ग्रामीणों को उसका शव मिला, जिसे अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


मौत के बाद उपद्रव और आगजनी
घटना की जानकारी फैलते ही गांव में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। हत्या से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने पिपल्याडेब के डावर फलिया पहुंचकर आरोपियों के घरों को निशाना बनाया। इस दौरान 4 से 5 मकानों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी गई, जिससे पशु चारा और घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। आग बुझाने पहुंचे नगर पालिका के दो फायर वाहनों पर भी भीड़ ने पथराव किया, जिससे दमकल के कांच टूट गए।

ये भी पढ़ें- ज्वेलरी कारोबारी ने खुद को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने स्थिति को संभाला
तनाव के बीच ग्रामीण थाना प्रभारी ओपी चोंगडे और चाचरिया चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना की गई हैं। ग्रामीण थाना प्रभारी ओपी चोंगडे ने बताया कि बारात में नाचने की बात पर विवाद हुआ था। बाद में मारपीट के दौरान मन्ना उर्फ मनोज की मौत हो गई। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा लगातार गश्त की जा रही है।

 

मौके पर तैनात पुलिस बल

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें