फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़वानी: हाईवे पर चलते कंटेनर में लगी आग, ड्राइवर और क्लीनर ने कूदकर बचाई जान, शॉर्ट सर्किट के चलते हुआ हादसा

Mon, 14 Mar 2022 05:04 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी

सार

बड़वानी नेशनल हाईवे में एक चलते कंटेनर में आग लग गई। ड्राइवर और क्लीनर ने कूदकर अपनी जान बचाई। हादसा ट्रक में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से हुआ था।
विज्ञापन
बड़वानी नेशनल हाईवे पर कंटेनर में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़वानी नेशनल हाईवे में सोमवार दोपहर अचानक एक कंटेनर में आग लग गई और कंटेनर धू-धूकर जलने लगा। ड्राइवर और क्लीनर ने कंटेनर से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना सोमवार दोपहर 2 बजे बड़वानी नेशनल हाईवे पानवा फाटे के पास की बताई जा रही है। 
विज्ञापन


बालसमुद चौकी प्रभारी अनिल दसौंधी ने बताया कि कंटेनर क्रमांक NL 01 -Q 2125 में यामहा कंपनी की 40 मोटरसाइकिल नोएडा यूपी से लेकर केरल जा रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रक ड्राइवर के केबिन में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई । चालक सकील पिता इदरीश मेवात निवासी हरियाणा ने हिम्मत का परिचय देते हुए ट्रक को सड़क से नीचे उतार कर खड़ा किया और कूद कर जान बचाई। 

पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के निर्देश पर टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। हादसे के वक्त हाईवे पर आवागमन चालू था। मौके पर नागलवाड़ी थाना प्रभारी विनोद कुमार बघेल,ओझर चौकी प्रभारी संजय शर्मा, एएसआई विनोद पटेल और अन्य पुलिस दल ने ट्रैफिक को डायवर्ड करा यातायात को सुचारू किया। राजपुर व सेंधवा नगर पालिका के फायर फाइटर व टोल कम्पनी के टैंकर ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। घटना में कंटेनर का अगला हिस्सा जलकर खाक हो गया। हालांकि राहत की बात ये है कि ट्रक में रखे माल को नुकसान नही पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें