फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bandhavgarh Tiger Reserve: कर्मचारियों और श्रमिकों को दिया गया जंगल को आग से बचाने के प्रशिक्षण

Thu, 02 Mar 2023 11:29 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में गर्मी के पूर्व जंगल को आग से बचाने और भीषण आग को आधुनिक उपकरणों से कैसे नियंत्रित किया जाए, इसका कर्मचारियों एवं श्रमिकों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान श्रमिक सहित टाइगर रिजर्व के अधिकारी कर्मचारी रहे मौजूद।
विज्ञापन
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बीते वर्षों में हुई आगजनी की भीषण घटनाओं की रोकथाम और आग लगने पर उसकी रोकथाम के उपायों पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका मंगलवार को समापन किया गया। कार्यशाला के दौरान आधुनिक उपकरणों से आग पर नियंत्रण, फायर ब्रिगेड,पानी टैंकर का इस्तेमाल आदि विषयों पर प्रेक्टिकल अभ्यास कराया गया। इस दौरान फायर कंट्रोल सिस्टम के विशेषज्ञ बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के अधिकारी एवं श्रमिक मौजूद रहे।
विज्ञापन


बता दें, बीते साल बांधवगढ़ में भयावह आग लगी थी, जिसके कारण कई वन्य जीव और सैकड़ों हेक्टेयर का जंगल जलकर राख हो गया था। उप वन मंडलाधिकारी सुधीर मिश्रा ने बताया है कि बांधवगढ़ में इस साल की गर्मी में जंगल और वन्य जीवों को आग से बचाने विशेष उपाय किये जा रहे हैं। फायर लाइन काटना, अग्निशामक दलों का गठन, ग्रामीणों को जागरूक करना, अग्नि नियंत्रण में पानी टैंकर का कैसे इस्तेमाल हो, लीफ ब्लोअर का इस्तेमाल आदि की जानकारी रेंजरों द्वारा श्रमिकों को प्रदान की गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें