फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bandhavgarh Tiger Reserve: पर्यटकों के सामने चट्टानों पर टहलता दिखा बाघ शावक, रोमांचित कर देगा वीडियो

Thu, 09 Mar 2023 08:04 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के जंगल के खितौली जोन में बाघ शावक पर्यटकों के सामने चट्टानों पर टहलता नजर आया। शावक को देख पर्यटक रोमांचित हो गए। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के जंगल के खितौली जोन में दिखा शावक। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में स्थित बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व बाघों के लिए प्रसिद्ध है। यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। अधिकांश मौकों पर लोगों को बाघ दिख जाते हैं। ऐसा ही मौका बुधवार का रहा। जब एक बाघ शावक पर्यटकों के सामने चट्टानों पर टहलता नजर आया। शावक को देख पर्यटक रोमांचित हो गए। 
विज्ञापन





दरअसल, पूरा मामला बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के जंगल के खितौली जोन का है। बांधवगढ़ की बाघिन रानी तारा का बेटा बाघ शावक जंगल में सैर कर रहा था। पर्यटकों की नजर शावक पर और शावक की नजर पर्यटकों की जिप्सी पर पड़ गई। बाघ चट्टान पर चढ़ रहा था, लेकिन लोगों को देख रुक गया। पर्यटकों को शावक के दीदार हो गए। शावक का अंदाज देखकर पर्यटक रोमांचित हो गए और इसका वीडियो भी बना लिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें