फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bandhavgarh Tiger Reserve: सफारी के समय में परिवर्तन, सुबह 15 मिनट देरी से होगी शुरू, 31 जनवरी तक के लिए बदलाव

Tue, 03 Jan 2023 05:35 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सुबह की सफारी 15 मिनट देरी से और शाम की सफारी 15 मिनट बाद तक चलेगी। सफारी सूर्योदय और सूर्यास्त तक होती है इसीलिए 15 मिनट का समय बढ़ाया और घटाया गया है।
 
विज्ञापन
बांधवगढ़ नेशनल पार्क में सफारी का समय बदला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघों का दीदार करने पहुंचने वाले पर्यटकों के लिए जरूरी खबर है। 31 जनवरी तक के लिए बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का समय बदल गया है। अब सुबह की सफारी 15 मिनट देरी से और शाम की सफारी 15 मिनट बाद तक चलेगी। सफारी सूर्योदय और सूर्यास्त तक होती है इसीलिए 15 मिनट का समय बढ़ाया और घटाया गया है।
विज्ञापन



 

कोर जोन में सूर्योदय और सूर्यास्त तक होती है सफारी
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में कोर जोन में मगधी, ताला और खितौली तीन गेट हैं, जिसमे 31 जनवरी तक सफारी के समय में परिवर्तन हुआ है। बांधवगढ़ में सुबह की सफारी 6:45 बजे से 11:30 बजे तक होगी। शाम की सफारी 3:00 बजे से 5:45 तक चलेगी। नाइट सफारी शाम 7:00 बजे से रात 10:00 बजे तक रहेगी। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के सहायक संचालक सुधीर मिश्रा ने बताया कि कोर जोन में सफारी सूर्योदय से सूर्यास्त तक होती है, इसीलिए समय आगे पीछे होता रहता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें