फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balaghat News: विशाल हिंदू सम्मेलन में मुस्लिम युवक ने अपनाया सनातन धर्म, घर वापसी बनी चर्चा का विषय

Thu, 22 Jan 2026 10:32 PM IST
बालाघाट ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट

सार

बालाघाट में आयोजित एक विशाल हिंदू सम्मेलन के दौरान एक युवक ने सनातन धर्म अपना लिया। युवक का कहना है कि बचपन से ही हिंदू धर्म और सनातन विचारधारा उन्हें प्रभावित करते रहे हैं और इसी कारण उन्होंने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
मुस्लिम युवक ने अपनाया सनातन धर्म, घर वापसी पर हुआ स्वागत
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में आयोजित एक विशाल हिंदू सम्मेलन के दौरान धार्मिक आयोजन से जुड़ा एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया। मंगलवार को इटवारी गंज कृषि उपज मंडी हाल में आयोजित सम्मेलन में एक मुस्लिम युवक मोहसिन शेख ने विधिवत रूप से सनातन धर्म अपनाया।
विज्ञापन


जानकारी देते हुए मोहसिन ने बताया कि वे बचपन से ही हिंदू धर्म और सनातन विचारधारा से प्रभावित रहे हैं। सनातन धर्म की जीवनशैली, संस्कार और दर्शन उन्हें हमेशा आकर्षित करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे बीते चार वर्षों से सनातन धर्म अपनाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन उन्हें इसके लिए कोई उपयुक्त मंच नहीं मिल पा रहा था।

मोहसिन शेख ने अपनी घर वापसी का श्रेय विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष यज्ञेश लालू चावड़ा को देते हुए कहा कि उनसे मुलाकात के बाद यह संयोग बना और उन्हें अपने विचारों को साकार करने का अवसर मिला। सनातन धर्म अपनाने के बाद उन्होंने इसे अपना स्वैच्छिक और आत्मिक निर्णय बताया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Sehore News: सत्य साई यूनिवर्सिटी में SOG का छापा, पीटीआई भर्ती से जुड़ी 67 फर्जी डिग्रियों का खुलासा

इस विशाल हिंदू सम्मेलन में श्रीमद् जगद्गुरु स्वामी प्रज्ञानंद सरस्वती महाराज विशेष रूप से आमंत्रित थे। उनके साथ मंच पर सिवनी संभाग के कार्यवाहक अशोक बघेल एवं बहनजी साधना शुक्ला भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं। सम्मेलन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं समाजजन शामिल हुए।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने हिंदू जागरण, सनातन संस्कृति और सामाजिक एकता पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज को संगठित रहने, आपसी समरसता बनाए रखने और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन


वक्ताओं ने यह भी कहा कि सनातन धर्म केवल एक पंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक समग्र पद्धति है, जो व्यक्ति को संस्कार, अनुशासन और सामाजिक एकता से जोड़ती है। जानकारी के अनुसार पूर्व में वार्ड क्रमांक 13 निवासी मोहसिन शेख बचपन से ही सनातन धर्म की शिक्षाओं से प्रभावित थे। उन्होंने बताया कि उन्हें हिंदू धर्म की विचारधारा और दर्शन सदैव आकर्षित करते रहे और लंबे समय से वे इस दिशा में निर्णय लेने पर विचार कर रहे थे। सम्मेलन के दौरान हुई यह घटना  क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें