फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balaghat News: बारिश के चलते गिरा पेड़, बालाघाट-लामता-परसवाड़ा मार्ग बंद; मंडला जा रही बरात फंसी

Fri, 04 Jul 2025 10:23 PM IST
बालाघाट ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट

सार

बालाघाट जिले में भारी बारिश के कारण कालापानी क्षेत्र में विशाल बरगद का पेड़ गिरने से बालाघाट-लामता-परसवाड़ा मार्ग बंद हो गया। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, एक बरात भी फंसी। गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई। प्रशासन पेड़ हटाने के प्रयास में जुटा है। 
विज्ञापन
रास्ते में फसी बारात और दूल्हा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालाघाट जिले में शुक्रवार को लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। कालापानी के घने जंगल क्षेत्र में एक विशालकाय बरगद का पेड़ गिर गया, जिससे बालाघाट-लामता-परसवाड़ा मुख्य मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है। सड़क पर पेड़ गिरने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।

विज्ञापन


इस रास्ते से परसवाड़ा से बालाघाट और लामता से परसवाड़ा की ओर जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गनीमत रही कि जब पेड़ गिरा, उस वक्त सड़क पर कोई वाहन या व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश के 27 से ज्यादा जिलों हुई बारिश,जबलपुर में 9 घंटे में 3 इंच बारिश दर्ज,अलर्ट जारी
विज्ञापन


मंडला जा रही बरात रास्ते में अटकी
बालाघाट से मंडला जा रही एक बरात भी इस जाम में फंस गई है। दूल्हा खुद गाड़ी से उतरकर सड़क खुलने का इंतजार करता रहा। बरात को मजबूरी में इस रास्ते से भेजा गया, क्योंकि बालाघाट-नैनपुर मार्ग पर दंडई नाला उफान पर है और वह रास्ता भी बंद है।
विज्ञापन


प्रशासन और वन विभाग की टीम मौके पर रवाना
सूचना मिलते ही वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। पेड़ को हटाने के लिए जेसीबी और अन्य उपकरणों की मदद ली जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मार्ग को सुचारु कर दिया जाएगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जब तक मार्ग पूरी तरह साफ नहीं हो जाता, वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें और अनावश्यक यात्रा से बचें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें