फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balaghat News: चार लाख के कर्ज में डूबे भतीजे और पोते ने की दंपती की हत्या, अंतिम संस्कार में भी हुए थे शामिल

Fri, 07 Nov 2025 10:30 PM IST
बालाघाट ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट

सार

कटंगी में रिटायर्ड कर्मचारी रमेश हाके और पत्नी पुष्पकला की हत्या उनके भतीजे दुलीचंद और पोते सचिन ने की। दोनों पर चार लाख का कर्ज था और सट्टे में पैसा डूब गया था। नकदी-जेवर के लालच में हत्या कर लूट की। पुलिस ने 1.85 लाख और ज्वेलरी बरामद की। 
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए आरोपी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटंगी में रिटायर कर्मचारी और उनकी पत्नी की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि हत्या किसी बाहरी ने नहीं, बल्कि परिवार के ही दो लोगों ने की। ये दोनों दंपती के भतीजा और पोता हैं। दोनों पर चार लाख रुपए का कर्ज था और सट्टे की लत में पैसा डूब गया था। पुलिस ने दुलीचंद हाके (41) और सचिन हाके (27) को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 1.85 लाख नकद और ज्वेलरी बरामद की गई है। मुख्य साजिश सचिन ने रची थी। बता दें कि 7 अक्टूबर की सुबह कटंगी वार्ड नंबर 2 में रिटायर्ड सिंचाई विभाग कर्मचारी रमेश हाके उनकी पत्नी पुष्पकला खून से लथपथ मिले थे। दूध वाला आया तो घटना का पता चला था।

विज्ञापन


पहले पत्नी, फिर पति की हत्या
5 अक्टूबर की रात सचिन ने रमेश को बाइक पंचर होने का बहाना बनाकर घर से बुलाया। उधर, सचिन और दुलीचंद पिछले दरवाजे से घर में घुस गए। पहले पुष्पकला की गर्दन पर वार किया। कुछ देर बाद जब रमेश घर लौटा, तो उस पर भी चाकू से हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी भागे नहीं, बल्कि घर पर रहे और अंतिम संस्कार में तक शामिल हुए ताकि शक न हो।

ये भी पढ़ें- एक और कातिल बेटा: पत्नी पर जादू-टोने के शक में बेटे ने मां को पीट-पीटकर मार डाला, करतूत छिपाने दफना दिया शव
विज्ञापन


कर्ज और सट्टे की लत ने लिया दो की जान
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी सट्टा खेलते थे। पैसा हारते-हारते चार लाख का कर्ज हो गया। दंपती के पास नकदी और जेवर थे, इसलिए लालच में योजना बनाई। हत्या के लिए कोसुंबा मंडई से चाकू खरीदा।
विज्ञापन


बचपन से रहता था साथ
सचिन बचपन से रमेश के साथ रहता था। खेत और पोल्ट्री फार्म भी वही संभालता था। रमेश के दोनों बेटे नागपुर में नौकरी करते हैं। बड़े बेटे सुनील ने बताया कि घटना से एक रात पहले हमारी वीडियो कॉल पर बात हुई थी। सब कुछ बिल्कुल सामान्य था। सुनील के अनुसार घर से 9 लाख के जेवर,करीब सवा लाख रुपए नकद और कुछ विदेशी मुद्रा गायब है। दोनों आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ करेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें