फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balaghat News: ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज, आशा कार्यकर्ता ने की थी शिकायत

Fri, 31 Jan 2025 06:27 PM IST
बालाघाट ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट

सार

मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। दरअसल, एक आशा कार्यकर्ता ने ऑफिसर के खिलाफ शिकायत की थी।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालाघाट में आशा कार्यकर्ता की शिकायत पर ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर के खिलाफ लांजी पुलिस ने दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पीड़िता का आरोप है कि बीएमओ उसके साथ विगत नौ साल से लगातार दुष्कर्म कर रहा है। आरोपी डॉक्टर की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है तथा उसकी सरगर्मी से तलाश जारी है।

विज्ञापन


एसडीओपी लांजी अंजुल मिश्रा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 50 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. प्रदीप गेडाम ने साल 2016 से 2024 तक कई बार दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला आशा कार्यकर्ता है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ धारा- 376 तथा 506 बी के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी डॉक्टर की सरगर्मी से तलाश जारी है।

एसडीओपी मिश्रा ने बताया कि पूर्व में भी पीडित महिला ने लांजी पुलिस थाने में आरोपी डॉक्टर के खिलाफ शिकायत की थी। महिला द्वारा बाद में शिकायत वापस ले ली गई थी। इसके बाद महिला ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसमें कहा गया था कि पुलिस ने उसकी शिकायत पर प्रकरण दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन


महिला सुनवाई के दौरान पुलिस में शिकायत दर्ज करवाए जाने के संबंध में कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर पाई थी, जिसके बाद न्यायालय ने हस्तक्षेप करने से इंकार करते हुए महिला की याचिका को खारिज कर दिया था। एकलपीठ ने महिला को स्वतंत्रता दी थी कि वह थाने में आरोपी की शिकायत कर सकती है और उसकी कार्रवाई पर विधि अनुसार कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें