फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBI अफसर बन टीआई को डराया: ‘गंदी फिल्में' देखने का आरोप लगाकर ठगी की कोशिश, साइबर ठगों का नया पैंतरा

Thu, 05 Feb 2026 05:41 PM IST
बालाघाट ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट

सार

बालाघाट में साइबर ठगों ने बैहर थाना प्रभारी को CBI अधिकारी बनकर फोन कर अश्लील सामग्री देखने का झूठा आरोप लगाया। कानूनी कार्रवाई की धमकी दी, लेकिन टीआई की सतर्कता से ठगी नाकाम रही। 1930 पर शिकायत दर्ज कर नंबर ब्लॉक कराया गया।
विज्ञापन
बालाघाट में पुलिस वाले को ठगने की कोशिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालाघाट। जिले में साइबर अपराधियों के हौसले इस कदर बढ़ गए हैं कि अब वे पुलिस अफसरों को भी धमकाने लगे हैं। बैहर थाना प्रभारी जयंत मर्सकोले को खुद को सीबाईआई अधिकारी बताने वाले एक ठग ने फोन कर अश्लील फिल्म देखने का झूठा आरोप लगाया और कानूनी कार्रवाई की धमकी देकर डराने की कोशिश की। हालांकि, टीआई की सतर्कता से ठगी की वारदात टल गई। 

विज्ञापन


आपके खिलाफ शिकायत आई है…
टीआई मर्सकोले ने बताया कि गुरुवार को उनके मोबाइल पर ट्रू-कॉलर में 'दोस्त' नाम से दर्ज एक नंबर से फोन आया। फोनकर्ता ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ फोन पर गंदी फिल्में देखने की शिकायत मिली है। उसने कहा कि मामला गंभीर है और स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कर चालान किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- सात साल की मासूम से दरिंदगी, खिलाने के बहाने ले गया पड़ोसी और किया दुष्कर्म; आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


गंभीर अपराधों से जोड़कर बनाया दबाव
फोन करने वाले ने बातचीत के दौरान यह भी कहा कि इस तरह की गतिविधियां समाज में गंभीर अपराधों को बढ़ावा देती हैं। उसका मकसद साफ तौर पर टीआई पर मानसिक दबाव बनाना था, ताकि डराकर आगे पैसों की मांग की जा सके।

टीआई ने दिखाई समझदारी
करीब दो मिनट तक बातचीत चलती रही। इसी बीच टीआई मर्सकोले ने कॉलर से अधिक जानकारी लेने की कोशिश की। जैसे ही उन्होंने कहा कि वे इस बारे में अपने परिचितों को भी बता रहे हैं, कॉलर ने तुरंत फोन काट दिया। इससे साफ हो गया कि मामला साइबर ठगी का प्रयास था।

ये भी पढ़ें- जीटी एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर दो युवकों की मौत, दोस्तों के साथ कर रहे थे यात्रा
विज्ञापन


तुरंत 1930 पर शिकायत
घटना के तुरंत बाद थाना प्रभारी ने राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद संदिग्ध मोबाइल नंबर को ब्लॉक करा दिया गया है। साइबर सेल मामले की जांच कर रही है।

पुलिस की अपील: डरें नहीं, सतर्क रहें
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि कोई भी खुद को सीबीआई/पुलिस/कोर्ट अधिकारी बताकर फोन करे तो तुरंत भरोसा न करें। डराने या बदनाम करने की धमकी मिलने पर घबराएं नहीं और तुरंत 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं। नजदीकी थाने या साइबर नोडल थाने को सूचना दें।



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें