फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: बालाघाट जिले में मतदान करने में महिलाएं रही आगे; छह सीटों में से तीन पर अधिक रहा वोट प्रतिशत

Sat, 18 Nov 2023 08:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट

सार

MP Assembly Election 2023: एमपी के नक्सल प्रभावित बालाघाट जिले की सभी छह में से तीन सीटों पर विधानसभा सीट में पुरुषों की तुलना में महिलाओं का मतदान प्रतिशत अधिक रहा। लिंगानुपात के अनुसार भी बालाघाट जिले में पुरुषों की तुलना में महिलाओं की संख्या अधिक है।
 
विज्ञापन
मध्य प्रदेश चुनाव। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले की बैहर विधानसभा सीट में 84.81 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें से महिलाओं का मत प्रतिशत 85.73 और पुरुषों का मत प्रतिशत 83.85 था। पुरुषों की तुलना में महिलाओं का मत प्रतिशत 1.88 प्रतिशत अधिक रहा। इसी प्रकार लांजी विधानसभा सीट में 84.50 प्रतिशत मतदान हुआ। उसमें से महिलाओं का प्रतिशत 85.82 तथा पुरुषों को मतदान प्रतिशत 83.19 था। पुरुषों की तुलना में महिलाओं का मत प्रतिशत 2.73 अधिक रहा। परसवाड़ा विधानसभा सीट में कुल मतदान 86.37 प्रतिशत हुआ, जिसमें से पुरुषों का मत प्रतिशत 85.71 और महिलाओं का मत प्रतिशत 87.01 रहा। पुरुषों की तुलना में महिलाओं का मत प्रतिशत 1.30 अधिक रहा।

विज्ञापन


बालाघाट विधानसभा सीट पर 83.84 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें से पुरुषों का मत प्रतिशत 84.16 और महिलाओं का 83.53 मत प्रतिशत रहा। वारासिवनी विधानसभा सीट में कुल मतदान 85.33 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें से पुरुषों का मतदान प्रतिशत 85.47 प्रतिशत और महिलाओं का 85.20 मत प्रतिशत रहा। कटंगी विधानसभा सीट में कुल मतदान 86.83 प्रतिशत रहा। इसमें से पुरुषों का मत प्रतिशत 87.32 और महिलाओं का 86.34 प्रतिशत रहा। 

बालाघाट जिले में कुल 85.23 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें से पुरुषों का मत प्रतिशत 84.86 और महिलाओं का मत प्रतिशत 85.59 रहा। इस प्रकार जिले में महिलाओं का मत प्रतिशत 0.73 अधिक रहा। लिंगानुपात के अनुसार बालाघाट जिले में प्रति एक हजार पुरूषों में 1,021 महिलाएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें