फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालाघाट: वारासिवनी-कटंगी मार्ग पर सड़क हादसा, यात्री बस और पिकअप की जोरदार टक्कर; बाल-बाल बचीं कई जानें

Mon, 05 Oct 2026 10:26 PM IST
बालाघाट ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट

सार

बालाघाट के वारासिवनी-कटंगी मार्ग पर यात्री बस और पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत में पिकअप चालक गंभीर घायल होकर स्टीयरिंग में फंस गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। मौके पर कुछ लोग वीडियो बनाते रहे, जबकि राहगीरों ने चालक को बाहर निकाला। पुलिस ने दोनों वाहन जब्त कर जांच शुरू की। 
विज्ञापन
सड़क हादसे की फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालाघाट में वारासिवनी-कटंगी मार्ग पर स्थित सावंगी रमणीक पावर प्लांट के समीप सोमवार एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सवारियों से भरी एक यात्री बस और पिकअप वाहन के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसका चालक केबिन में बने स्टीयरिंग व्हील के बीच ही बुरी तरह फंस गया। गनीमत यह रही कि इस दर्दनाक हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ी घटना होने से टल गई।

विज्ञापन


हादसे के बाद पिकअप वाहन का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और दर्द से कराहते हुए चीखता रहा, मुझे कोई बाहर तो निकालो पहले। लेकिन इंसानियत को शर्मसार करने वाला नजारा तब देखने को मिला जब मौके पर मौजूद कई लोग मदद करने के बजाय अपने मोबाइल से घटना की रील और वीडियो बनाने में व्यस्त रहे। कुछ लोग फंसे हुए चालक को ही हादसे का जिम्मेदार ठहराते हुए कोसते रहे। हालांकि, बाद में कुछ संवेदनशील राहगीरों ने आगे बढ़कर साहस दिखाया और जैसे-तैसे मशक्कत करके स्टीयरिंग में फंसे ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला। घायल चालक को इलाज के लिए तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें- हर्ष फायर फिर बना मुसीबत: जन्मोत्सव की खुशी में चला दी कट्टे से गोली, पास में खड़े किशोर को लगे छर्रे
विज्ञापन


आमने-सामने से हुई सीधी भिड़ंत
प्राप्त जानकारी के अनुसार, न्यू दुर्गा ट्रैवल्स की यात्री बस (क्रमांक MP 50 ZG 5917) वारासिवनी बस स्टैंड से सवारियां लेकर कटंगी की ओर जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप (क्रमांक MP 28 ZR 4933) के चालक ने बस को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि पिकअप वाहन घूमकर उसी दिशा में मुड़ गया जिस दिशा से वह आ रहा था। टक्कर के बाद बस असंतुलित तो हुई, लेकिन पलटने से बच गई, जिससे बस में सवार दर्जनों यात्रियों की जान बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन


मार्ग पर लगा लंबा जाम, पुलिस जांच में जुटी
व्यस्त मार्ग पर हुए इस हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और काफी देर तक यातायात बाधित रहा। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा। पुलिस ने राहगीरों की मदद से जाम को खुलवाया और यातायात बहाल कराया। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर थाने लाकर खड़ा कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

सड़क हादसे की फोटो

 

सड़क हादसे की फोटो

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें