फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balaghat News: पूर्व सांसद कंकर मुंजारे को गिरफ्तार कर कोर्ट ले गई पुलिस, जानिए क्या है मामला

Sun, 29 Dec 2024 06:57 PM IST
बालाघाट ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट

सार

पूर्व सांसद कंकर मुंजारे को धान खरीदी केंद्र प्रभारी और ऑपरेटर से मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया गया। न्यायालय ने उन्हें एमपी-एमएलए विशेष कोर्ट, जबलपुर में पेश करने का आदेश दिया। घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई, जिसमें अमानक धान खरीदने से इनकार पर विवाद हुआ था। 
विज्ञापन
ex mp arrest
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धान खरीदी केन्द्र के प्रभारी से मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने पूर्व सांसद कंकर मुंजारे को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने पूर्व सांसद होने के कारण उन्हें एमपी-एमएलए विशेष कोर्ट जबलपुर के समक्ष पेश करने के आदेश जारी किए। गिरफ्तार पूर्व सांसद को पुलिस सोमवार को जबलपुर स्थित एमपी-एमएलए विशेष कोर्ट में पेश करेगी।

विज्ञापन


पूर्व सांसद मुंजारे पर आरोप है कि 27 दिसंबर को लालबर्रा तहसील के धान खरीदी केंद्र धपेरा मोहगांव में उनके द्वारा धान खरीदी केंद्र प्रभारी और कंप्यूटर ऑपरेटर से मारपीट करते हुए खरीदी कार्य में व्यवधान डाला था। घटना के संबंध में लालबर्रा थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। पुलिस ने पूर्व सांसद सहित चार अन्य साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत पर एफआईआर दर्ज की थी।

कृषक रामलाल धान लेकर बेचने के लिए केंद्र पहुंचा था। कृषक की धान को अमानक पाए जाने पर केंद्र प्रभारी ने उसे खरीदने से मना कर दिया। कृषक ने कंकर मुंजारे को इस संबंध में जानकारी दी। पूर्व सांसद अपने साथियों के साथ केंद्र पर पहुंचे और बातचीत के दौरान उनका केंद्र प्रभारी और ऑपरेटर से उनका विवाद हो गया और स्थिति मारपीट तक पहुंच गई। मारपीट का पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ था।
विज्ञापन


पुलिस ने रविवार दोपहर घर में दबिश देकर पूर्व सांसद को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पूर्व सांसद को न्यायाधीश रौनक पाटीदार की कोर्ट में पेश किया। पूर्व सांसद होने के कारण न्यायालय ने उन्हें जबलपुर स्थित एमपी-एमएलए विशेष कोर्ट के समक्ष सोमवार सुबह 11.00 बजे पेश करने के आदेश जारी किए हैं।  

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने खैरथल को जिला रखने पर आभार जताया

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें