फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balaghat News: खून से लथपथ पत्नी का शव, फंदे पर लटका पति का शव, हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

Sun, 26 Oct 2025 07:49 AM IST
बालाघाट ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट

सार

पुलिस को प्रारंभिक जांच में आशंका है कि पति ने पत्नी की हत्या कर आत्महत्या की है। एफएसएल टीम को जांच के लिए बुलाया गया है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
मामले की जांच करती टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के पौंडी गांव के बैगा टोला में शनिवार सुबह दर्दनाक घटना सामने आई। घर के भीतर एक बुजुर्ग दंपती का शव मिला। पत्नी जमीन पर खून से लथपथ पड़ी थी, जबकि पति कमरे में फंदे पर झूलता मिला। गांव में घटना की खबर फैलते ही सनसनी मच गई। सूचना मिलते ही रूपझर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को बुलाकर जांच शुरू की।
विज्ञापन


ऐसे खुला पूरा मामला
भरवेली थाना क्षेत्र के सुरवाही निवासी मृतक दंपती के दामाद पुष्पराम चौधरी ने बताया कि वह अपने भानजे नीलेश नेवारे के साथ समनापुर में एक तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहां से वे बैगा टोला स्थित ससुराल पहुंचे। जब उन्होंने घर का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने दरवाजा धक्का देकर खोला तो बीच वाले कमरे में सास सरस्वती बाई कावरे (50) जमीन पर गिरी मिलीं। उनके सिर के पास खून फैला था। पास ही ससुर शंभूलाल कावरे (60) रस्सी से फंदे पर लटके मिले।

पुलिस को शक पहले हत्या फिर आत्महत्या
थाना निरीक्षक जे.डी. पटले ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पति ने किसी कारणवश पत्नी की हत्या की और फिर खुद फांसी लगा ली। उन्होंने कहा कि एफएसएल टीम बालाघाट से बुलाई गई है, जो मौके से साक्ष्य जुटा रही है। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन


पत्नी लंबे समय से बीमार थी
ग्रामीणों ने बताया कि सरस्वती बाई पिछले कई महीनों से बीमार चल रही थीं। उनका इलाज चल रहा था। दंपती की तीन बेटियां हैं, जिनका विवाह हो चुका है और दोनों पति-पत्नी घर में अकेले रहते थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें