फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balaghat News : कुएं में उतरे दो युवकों की जहरीली गैस से मौत, जिले में तीन घटनाओं में अब तक पांच की जान गई

Sun, 20 Aug 2023 12:05 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट

सार

Balagaht News: बालाघाट जिले के ग्राम घोटी में कुएं में उतरे दो युवकों की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई। दोनों युवक कुएं में लगी मोटर का पाइप लेने के लिए कूदे थे। जिले में अब तक तीन घटनाओं में पांच लोगों की जान जा चुकी है।  
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालाघाट जिले में कुंए में उतरे दो युवकों की जहरीली गैस की चपेट में आने के कारण मौत हो गयी है। बालाघाट जिले में ऐसी यह तीसरी घटना है। अब तक पांच व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। शवों को कुंए से बाहर निकालने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


खैरलांजी थाना प्रभारी जयसिंहराम के अनुसार ग्राम घोटी में दुर्जन बाहेश्वर के खेत में उसका बेटा अजय (उम्र 19 साल) और दुर्गेश बाहेश्वर काम कर रहे थे। दोपहर लगभग 12 बजे कुएं में लगी मोटर का पाइप पानी में डूब गया, जिसे निकालने के लिए दोनों युवक कुएं में उतरे थे। जहरीली गैस की चपेट में आने के कारण दोनों युवक कुएं के अंदर ही गिर गये। बहुत देर तक जब दोनों बाहर नहीं आए तो अन्य लोगों ने उन्हें आवाज लगाई। जवाब नहीं आने पर लोगों ने टॉर्च की मदद से कुएं में देखा तो दोनों दिखाई नहीं दिए। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों के शव कुएं से बाहर निकालने के बाद पीएम के लिए भेजे हैं। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया है।
 
बालाघाट जिले के खैरलांजी में कुएं में उतरे व्यक्तियों की जहरीली गैस के चपेट आने से मौत होने की तीसरी घटना है। तीन घटनों में पांच व्यक्तियों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें