साथियों के साथ मशरूम तोड़ने गए वृद्ध को बाघ ने अपना शिकार बना लिया। बाघ ने वृद्ध के आधे शरीर को खा लिया था। सड़क नहीं होने के कारण जिला प्रशासन और वन विभाग की टीम वृद्ध के शव को 15 किलोमीटर अंदर जंगल से पैदल लाना पड़ा। शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
वारासिवनी एसडीएम कैलाश चंद्र ठाकुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार सिरपुर गांव निवासी मंगरू लाल सर्राटे 65 वर्ष अपने दो अन्य साथियों के साथ गत दिवस मशरूम तोड़ने के लिए जंगल में गया था। दोनों साथियों ने वापस लौटने के बाद जानकारी दी कि बाघ हमला कर मंगरू लाल सर्राटे 65 वर्ष को अपने साथ ले गया है। घटना के संबंध में देर रात जानकारी मिलने पर शुक्रवार को जंगल में वृद्ध की तलाश प्रारंभ की।
ये भी पढ़ें: Uma Bharti: 'अभी 65 की नहीं हुई', क्या फिर चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं पूर्व सीएम? बयान के निकल रहे कई मायने
जिला और प्रशासन की टीम को दक्षिण वन मंडल सामान्य बालाघाट के अंतर्गत वारासिवनी वन परिक्षेत्र के रमरमा के समीप नगझर सिरपुर के करेली नाले के समीप दोपहर लगभग 12 बजे मिला। वृद्ध के आधे शरीर को बाघ खा गया था। जिला और वन विभाग की टीम सड़क नहीं होने के कारण 15 किलोमीटर अंदर जंगल में पैदल लेकर आई थी। शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। बाघ की सर्चिंग के लिए वन विभाग की टीम जुटी हुई है। गौरतलब है कि दक्षिण वन मंडल क्षेत्र में विगत 6 माह के अंतराल में अब तक बाघ के हमले से चार लोगों की मौत हो चुकी है तथा 2 लोग जख्मी हो चुके हैं।