बालाघाट में भारती पारधी को जीत मिली है।
- फोटो : अमर उजाला
बालाघाट विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी भारती पारधी ने जीत हासिल की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी सम्राट अशोक सरस्वार को 174512 मतों से पराजित किया। उन्हें इस सीट पर जीत हासिल कर भाजपा का कब्जा कायम रखा। इस सीट पर भाजपा को साल 1998 से कब्जा बरकरार है।
भाजपा प्रत्याशी भारती पारधी को 712660 मत तथा उसके निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस उम्मीवार सम्राट अशोक सिंह सरस्वार को 538148 मत प्राप्त हुए। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को 174512 मतों से पराजित किया। बसपा के कंकर मुंजारे को 53134 वोट मिले हैं, वे तीसरे स्थान पर रहे। यहां से नोटा को 11510 वोट मिले हैं।
सभी विधानसभा सीटों पर हासिल की जीत
बालाघाट लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली सभी आठ विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी ने जीत हासिल की। भाजपा प्रत्याशी भारती पारधी को सिवनी विधानसभा से 118587, बरघाट विधानसभा में 102869, लांजी विधानसभा में 89436, बालाघाट विधानसभा में 84576, परसवाड़ा विधानसभा से 82166, बैहर विधानसभा से 80456 और वारासिवनी से 75925 व कटंगी विधानसभा से 75924 मत प्राप्त हुए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी सम्राट सिंह सरसवार को बैहर विधानसभा में 77116, लांजी विधानसभा में 75503, बरघाट विधानसभा से 72472, बालाघाट विधानसभा से 69148, परसवाड़ा विधानसभा से 65770, कटंगी विधानसभा से 61053, सिवनी में 59885 और वारासिवनी विधानसभा में 55386 मत प्राप्त हुए।