फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालाघाट: वैनगंगा नदी किनारे लहूलुहान मिलीं पुणे में कार्यरत एयरलाइन कर्मी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

Sun, 15 Nov 2026 11:43 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट

सार

मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र सीमा पर बोंडरानी गांव में वैनगंगा नदी किनारे पुणे में कार्यरत एयरलाइन कर्मी वर्षा तुरकर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। नकाबपोशों द्वारा हमले और लूटपाट का आरोप है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की सीमा पर स्थित ग्राम बोंडरानी में वैनगंगा नदी के तट पर एक एयरलाइन कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान पुणे में कार्यरत 35 वर्षीय वर्षा तुरकर के रूप में हुई है। स्वजन उन्हें गंभीर हालत में खैरलांजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के समय वह गोंदिया निवासी अपने एक परिचित युवक के साथ नदी किनारे गई थीं। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


नदी तट पर लहूलुहान अवस्था में मिलीं वर्षा
प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्षा तुरकर शनिवार शाम गोंदिया के रहने वाले अपने परिचित युवक के साथ बोंडरानी स्थित वैनगंगा नदी के तट पर घूमने के लिए पहुंची थीं। देर शाम युवक ने वर्षा के स्वजनों को फोन कर घटना की सूचना दी। स्वजन तत्काल मौके पर पहुंचे, तो वर्षा नदी तट के निकट लहूलुहान अवस्था में मिलीं। स्वजन उन्हें तुरंत खैरलांजी स्थित अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां शाम करीब सात बजे चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पढ़ें: उज्जैन स्टेशन पर पुकारते रहे दो मासूम, भाई रोया तो नन्हीं बहन ने सिर पर हाथ फेरकर चुप कराया
विज्ञापन


नकाबपोशों के हमले का आरोप और जांच
साथ मौजूद युवक ने पुलिस को बताया कि मुंह पर नकाब बांधकर आए कुछ अज्ञात लोगों ने वर्षा के साथ मारपीट की और लूटपाट के बाद उनकी हत्या कर दी। हालांकि, घटना के दौरान युवक को किसी भी प्रकार की चोट न आने के कारण पूरा मामला संदेहास्पद माना जा रहा है। घटना की सूचना मिलने पर कटंगी के एसडीओपी विकास सिंह और वारासिवनी के थाना प्रभारी अनूप उईके पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना स्थल महाराष्ट्र राज्य की सीमा में आता है। इसलिए खैरलांजी पुलिस मर्ग कायम कर केस डायरी आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए महाराष्ट्र की दवनेवाड़ा पुलिस को सौंप रही है।
विज्ञापन


पुणे में कार्यरत थीं एयरलाइन कर्मी
मृतका वर्षा तुरकर पुणे में एक एयरलाइन के कार्यालयीन स्टाफ में कार्यरत थीं। उनका मायका खैरलांजी तहसील के ग्राम नवेगांव में है और वह इन दिनों अपने पिता के घर आई हुई थीं। उनका विवाह प्रेम प्रसंग के बाद हुआ था। उनके पति समर वर्तमान में इंदौर में रहते हैं और उनके दो बच्चे हैं। पुलिस के अनुसार इंदौर से पति के पहुंचने के बाद रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के तथ्यों के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें