फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balaghat: प्रतिबंधित कोडिन कफ सिरप बेचने वाली दो मेडिकल दुकान सील, जिला प्रशासन की कार्रवाई

Sat, 22 Jul 2023 09:06 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट

सार

प्रतिबंधित कोडिप कफ सिरप बेचने वाली दो दुकानों को प्रशासन ने सील कर दिया है। एक दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पुलिस दल जांच के लिए जबलपुर व इंदौर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालाघाट जिले में पुलिस ने दो दवा दुकान में दबिश देकर प्रतिबंधित कोडिप कफ सिरप बरामद किया था। जिला प्रशासन ने दोनों दवा दुकानों को सील कर दिया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर एक दवा दुकान संचालक को गिरफ्तार कर लिया तथा दूसरे की सरगर्मी से तलाश जारी है।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस के अनुसार गौली मोहल्ला स्थित वरुण मेडिकल स्टोर तथा नॉवेल्टी हाउस में दबिश देकर पुलिस ने प्रतिबंधित कोडिप कफ सिरप बरामद की थी। पुलिस ने इस संबंध में जिला प्रशासन को सूचित किया गया था। तहसीलदार की उपस्थिति में दोनों दुकानों को सील कर दिया गया है। पुलिस ने एक दुकान संचालक को गिरफ्तार कर लिया है तथा दूसरे की सरगर्मी से तलाश जारी है। गिरफ्तार किए गए दुकान संचालक ने बताया कि वह प्रतिबंधित कफ सिरप की खेप जबलपुर व इंदौर से बुलाता था। पुलिस दल जांच के लिए जबलपुर व इंदौर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें