फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालाघाट: समन्वयक अधिकारी के घर EoW का छापा, सवा करोड़ रुपये की बेहिसाब संपत्ति उजागर

Thu, 02 Dec 2021 01:59 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

बालाघाट के समन्वयक अधिकारी के पास आय से अधिक संपत्ति रखने का मामला दर्ज हुआ है। अर्जित आय 35 लाख रुपये है। वहीं, अधिकारी के पास 1.25 करोड़ रुपय मूल्य की संपत्ति का खुलासा हुआ है। 
विज्ञापन
बालाघाट में समन्वयक अधिकारी के घर छापे की कार्यवाही करती टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण प्रकोष्ठ यानी ईओडब्ल्यू ने गुरुवार को बालाघाट के जनपद पंचायत खैरलांजी में समन्वयक अधिकारी रमेश कुमार पटले के घर छापा मारा। रमेश कुमार पटले के पास सवा करोड़ रुपये से अधिक की बेहिसाब संपत्ति मिली है। रमेश के साथ-साथ उसकी पत्नी लक्ष्मी पटले के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और आईपीसी की प्रासंगिक धाराओं के तहत केस रजिस्टर हुआ है। 
विज्ञापन


ईओडब्ल्यू एसपी देवेंद्र प्रताप सिंह राजपूत को पटले द्वारा किए गए भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायत मिली थी। जांच में पाया गया कि रमेश पटले 12 अप्रैल 1988 को ग्राम सहायक के पद पर नियुक्त हुआ था। बालाघाट जिले की वारासिवनी तहसील में काम कर रहे थे। इस समय प्रमोशन के बाद समन्वयक के तौर पर जनपद पंचायत खैरलांजी जिला बालाघाट में पदस्थ था। डीएसपी ईओडब्ल्यू मनजीत सिंह के नेतृत्व में इंस्पेक्टर प्रेरणा पांडे एवं अन्य ने गुरुवार सुबह आरोपी के घर पर छापा मारा है।  
35 लाख रुपये वेतन, संपत्ति 1.25 करोड़ रुपये की
आकलन के अनुसार रमेश कुमार पटले को अब तक वेतन की आय से करीब 35 लाख रुपये की बचत हुई है। इसके विपरीत रमेश कुमार पटले ने 1.23 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित की है। 
विज्ञापन

 
अब तक इतनी संपत्ति का हुआ खुलासा-
  • वारासिवनी में गंगोत्री कॉलोनी में 2,400 वर्गफीट में निर्मित मकान।
  • वारासिवनी में गंगोत्री कॉलोनी में पत्नी के नाम 2,400 वर्ग फीट का प्लॉट। इस पर कमर्शियल कंपलेक्स बना है।
  • वारासिवनी में गंगोत्री कॉलोनी में पत्नी के नाम पर 2,400 वर्ग फीट का एक प्लॉट। 
  • वारासिवनी में गंगोत्री कॉलोनी में ही पत्नी के नाम 2,880 वर्ग फीट का एक और प्लॉट है। 
  • ग्राम गर्रा में 1,500 वर्ग फीट का एक प्लॉट।
  • वारासिवनी में 0.22 हैक्टेयर का प्लॉट।
  • मोटरसाइकिल- MP50-MR-6714 
  • एसबीआई लाइफ (6.92 लाख रुपये) और सहारा इंडिया में (8.65 लाख रुपये) का निवेश  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें