फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balaghat: पुलिस नक्सली मुठभेड़ में 12 लाख का इनामी नक्सली ढेर, हर्राटोला के जंगल में पुलिस ने मार गिराया

Sun, 18 Dec 2022 05:59 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट

सार

बालाघाट जिले के रूपझार थाना के अंतर्गत ग्राम हराटोला के जंगल में पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़ हो गई। इसमें पुलिस ने 12 लाख के इनामी नक्सली को मार गिराया। अन्य नक्सलियों भी घायल हुए हैं, जिनकी जंगल में तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
पुलिस ने मुठभेड़ में 12 लाख के इनामी नक्सली को मार गिराया है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉक फ़ोर्स मध्य प्रदेश को एक बड़ी सफलता मिली है। जंगल में नक्सलियों से मुठभेड़ में 12 लाख के इनामी नक्सली को मार दिया गया है। पुलिस विभाग ने इसकी पुष्टि की है। मुठभेड़ में और भी नक्सलियों के घायल होने की संभावना है, जिनकी जंगल में सघन तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डाबर ने बताया कि यह मुठभेड़ जिले के रूपझार थाना के अंतर्गत ग्राम हर्राटोला के जंगल में हुई। पुलिस को अभी तक एक नक्सली का शव मिला है। इसमें और भी नक्सलियों के घायल होने की संभावना है। जंगल में तलाश जारी है। एनकाउंटर में मारे गए नक्सली का नाम रूपेश है। जिस पर मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों में 12 लाख का इनाम घोषित था, यह कान्हा भैरम देव दलम के सक्रिय नक्सली कबीर उर्फ सुरेंद्र का गार्ड था। मौके पर पुलिस फोर्स सर्चिंग कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें