फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर धाम: पं. धीरेंद्र शास्त्री के पक्ष में शंकराचार्य, कहा- भला करने वाले हनुमानजी, तो उन्हें जेल भेजोगे?

Sun, 22 Jan 2023 04:07 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद महाराज द्वारिका पीठ अल्प प्रवास पर कटनी पहुंचे थे। पत्रकारों ने जब उनसे बागेश्वर धाम को लेकर चल रही चर्चा पर प्रश्न किया तो उन्होंने खुलकर उनका समर्थन किया।
विज्ञापन
गदगुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद महाराज द्वारिका पीठ ने बागेश्वर धाम सरकार का समर्थन किया है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागेश्वर धाम के महाराज पं. धीरेंद्र शास्त्री पर अंधविश्वास फैलाने को लेकर उपजा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। उनके पक्ष में कई लोग सामने आ चुके हैं। अब इस लिस्ट में जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद महाराज का नाम भी शामिल हो गया है। उन्होंने कहा है कि अगर कोई हनुमान जी का, दुर्गा जी का, किसी भी शक्ति का आश्रय लेकर किसी को ठीक कर देता है तो इसे कोई कैसे अंधविश्वास कह सकते हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद महाराज द्वारिका पीठ अल्प प्रवास पर कटनी पहुंचे थे। पत्रकारों ने जब उनसे बागेश्वर धाम को लेकर चल रही चर्चा पर प्रश्न किया तो उन्होंने खुलकर उनका समर्थन किया। जगदगुरु शंकराचार्य ने कहा कि जो लोग बागेश्वर धाम पर प्रश्न उठा रहे हैं, क्या वो कभी बागेश्वर धाम गए हैं क्या... बागेश्वर धाम में आए हुए लोगों का भला करने के लिए कोई दक्षिणा ली है या उनसे कोई एग्रीमेंट किया है। ये तो लोगो की बागेश्वर धाम पर श्रद्धा है इसे कैसे अंधविश्वास कहा जा सकता है। 

विरोध करने वाले सनातन के विरोधी
उन्होंने कहा कि अगर कोई हनुमानजी, दुर्गाजी, या किसी भी शक्ति का आश्रय लेकर किसी को ठीक कर देता है तो इसे कोई कैसे अंधविश्वास कह सकते हैं। हजारों लोगों के सामने सबको बागेश्वर धाम से लाभ हो रहा है, ये कौन सी ठगी कहलाई। अगर जिनको प्रमाण चाहिए तो खुद ही जिज्ञासु बनकर पहुंच जाएं। आरोप लगाना बहुत सरल है, पर उसे सिद्ध करना कठिन है। जो लोग प्रश्न उठा रहे हैं वो सब हिन्दू सनातन धर्म के विरोधी हैं। 
विज्ञापन


मुसलमान-ईसाई कभी अपने धर्म की निंदा करते 
जगदगुरु शंकराचार्य ने पं. धीरेंद्र शास्त्री का पक्ष लेते हुए कहा कि बागेश्वर वाले महाराज का कहना है कि वो खुद कुछ नहीं करते हैं, हनुमानजी की कृपा से सब लोगों का भला होता है। तो क्या प्रश्न उठाने वाले लोग वो नागपुर से हों या कहीं से भी, हनुमानजी को जेल भेजेंगे क्या? हिंदू ही हिंदू धर्म की निंदा करते हैं, क्या कभी मुसलमान-ईसाई अपने धर्म की निंदा करते हैं? जो लोग ऐसा कर रहे हैं वो नास्तिक हिंदू हैं।

पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने जारी किया था वीडियो
बागेश्वर धाम सरकार पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक वीडियो जारी कर कहा कि नागपुर वाले विषय पर हम समिति के अध्यक्ष से कहेंगे कि कभी आपने पादरी के ऊपर उंगली क्यों नहीं उठाई, वो जो धर्मांतरण करते हैंं उसके ऊपर आपने उंगली क्यों नहीं उठाई? पढ़ें समाचार...
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें