फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar Dham: प्रसाद का नारियल लेने के दौरान उमड़ी भीड़, भगदड़ में 17 श्रद्धालु घायल

Mon, 16 May 2022 11:02 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

बीते एक सप्ताह से धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम वालों की राम कथा का आयोजन किया जा रहा है, रविवार को राम कथा के दौरान श्रद्धालु अभिमंत्रित नारियल लेने उमड़ पड़े, इसी दौरान भगदड़ मच गई। 
विज्ञापन
बागेश्वर धाम में नारियल लेने के दौरान भगदड़। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले के बीना में बागेश्वर धाम सरकार की कथा के दौरान रविवार को प्रसाद में वितरित हो रहे नारियल को लेने के दौरान भगदड़ मच गई, हादसे में करीब 17 लोग घायल हुए हैं। फिलहाल घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। तीन गंभीर भर्ती मरीजों के अलावा बाकी के 14 मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। तीन घायलों को फ्रैक्चर हुआ है।
विज्ञापन


जिला कलेक्टर दीपक आर्य से मिली जानकारी के अनुसार भगदड़ की घटना के बाद तत्काल स्थानीय अधिकारियों को घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कथा के अंतिम दिन पंडाल और उसके बाहर सुरक्षा सहित सभी आवश्यक इंतजाम रखने को कहा है।

बीना एसडीएम शैलेंद्र सिंह के अनुसार खिमलासा मार्ग पर चल रही बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की रामकथा के दौरान रविवार दोपहर अचानक श्रद्धालओं की भीड़ नारियल लेने का प्रयास कर रही थी इसी दौरान यहां भगदड़ मच गई, जिसमें 17 श्रद्धालु घायल हो गए। 
विज्ञापन


बता दें खिमलासा रोड पर बीते एक सप्ताह से धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम वालों की राम कथा का आयोजन किया जा रहा है, सोमवार 16 मई को कथा का अंतिम दिन है। कथा सुनने हर दिन 25 से 30 हजार श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कथा के चलते जैसे ही नारियल वितरण कार्यक्रम शुरू हुआ, उसी दौरान श्रद्धालुओं में नारियल लेने की होड़ लग गई। पंडाल में लगी रैलिंग कई श्रद्धालुओं पर गिरी तो कुछ गिरने के कारण लोगों के पैरों के नीचे आ गए। घायलों को एंबुलेंस व अन्य निजी वाहनों की मदद से सिविल अस्पताल सहित बीना रिफायनरी के अस्पताल ले जाया गया। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें