Buddha Purnima: भगवान बुद्ध की स्मृतियों का गवाह 'देउर कोठार' 

अमर उजाला

Mon, 16 May 2022

Image Credit : सोशल मीडिया

देउर कोठार
मध्य प्रदेश

रीवा जिले में सम्राट अशोककालीन बौद्ध स्तूप देउर कोठार स्थित है

Image Credit : सोशल मीडिया

देउर कोठार

एक बौद्ध स्थल है, जो मौर्य राजा अशोक के संरक्षण में ईसा पूर्व तीसरी शताब्दी में बनवाया गया था  
 
Image Credit : सोशल मीडिया

देउर कोठार 

दो दशक से भी ज्यादा समय से बौद्ध अनुयायियों के आस्था का केन्द्र है
 
Image Credit : सोशल मीडिया

देउर कोठार 

NH-30 के प्रयागराज-रीवा मार्ग में कटरा से महज 10 किलोमीटर की दूरी पर देउर नामक पहाड़ पर स्थित है। जिला मुख्यालय से यह 70 KM दूर है
 
Image Credit : सोशल मीडिया

देउर कोठार 

यहां लगभग 2 हजार वर्ष पुराने बौद्ध स्तूप और करीब 5 हजार वर्ष पुराने शैलचित्र एक गुफा में मौजूद हैं 
 
Image Credit : सोशल मीडिया

देउर कोठार 

परिसर लगभग 3 किमी में फैला है, यहां मौर्य कालीन मिट्टी ईट के बने 3 बड़े और 46 छोटे स्तूप हैं। देउर कोठार में सतना जिले के भरहुत से अधिक प्राचीन स्तूप हैं 
 
Image Credit : सोशल मीडिया

देउर कोठार

जानकारों के अनुसार विंध्य क्षेत्र बौद्ध धर्म के अनुयायियों का शिक्षण केन्द्र था। इसके प्रमाण भी यहां मिलते हैं
 
Image Credit : सोशल मीडिया

देउर कोठार

दक्षिणापथ के नाम से जाना जाता था, जिसकी खोज 1982 में हुई थी। भारत सरकार ने 1988 में इसे राष्ट्रीय महत्व का स्थान घोषित किया था
 
Image Credit : सोशल मीडिया

देउर कोठार

खुदाई के दौरान यहां मठ, जल चैनल प्रणाली, प्राचीन मार्ग, 30 पत्थर के स्तूप, चार ईंट स्तूप, काले पॉलिश के बर्तन, जो 700 और 300 ईसा पूर्व के बीच रोजमर्रा के उपयोग के बर्तन थे
 
Image Credit : सोशल मीडिया

देउर कोठार

यहां खुदाई में मिले एक शिलालेख के अनुसार यह भगवान बुद्ध की याद में बनाया गया था
 
Image Credit : सोशल मीडिया

देउर कोठार

1999-2000 में स्तूपों की खोज हुई थी। खुदाई के दौरान तोरणद्वार के अवधेश, मौर्य कालीन ब्राही लेख के अभिलेख, शिलापट्ट स्तंभ और पात्रखंड बड़ी संख्या में मिले थे

 
Image Credit : सोशल मीडिया

 देउर कोठार 

अद्भुत वास्तुकला का नमूना है, यहां इस्तेमाल की गई ईंटें विभिन्न आकृतियों मुड़ता हुआ कमल, त्रिस्तरीय पीठ पर एक साधारण पुष्प कलश के आकार वाली हैं
 
Image Credit : सोशल मीडिया

 देउर कोठार 

यदि आप बौद्ध धर्म की इस ऐतिहासिक विरासत को देखना चाहते हैं तो सड़क मार्ग के जरिए आसानी से पहुंच सकते हैं
Image Credit : सोशल मीडिया

Buddha Purnima: मां नर्मदा के पावन तट जहां पूर्णिमा पर उमड़ता है जन सैलाब

सोशल मीडिया
Read Now