फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: रायसेन में जिला कोषालय का बाबू 3000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार, पांच हजार पहले भी ले चुका था

Mon, 31 Jul 2023 08:24 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन

सार

रिटायर्ड शिक्षक के एनपीएस की राशि निकालने के एवज में रिश्वत लेते एक बाबू को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी बाबू पहले भी पांच हजार ले चुका था, और तीन हजार की मांग और कर रहा था। 
विज्ञापन
Bribe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के रायसेन में सोमवार को जिला कोषालय के बाबू को तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। भोपाल लोकायुक्त ने उसे रंगेहाथों पकड़ा है। ये भी पता चला है कि आरोपी ने पांच हजार रुपये पहले भी ले लिए थे। 
विज्ञापन


बता दें कि रायसेन जिला कोषालय अधिकारी कार्यालय में पदस्थ नवीन विश्वकर्मा सहायक ग्रेड तीन को 3000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया गया। यह कार्रवाई लोकायुक्त भोपाल के पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में की गई। जानकारी के अनुसार आवेदक दुर्गादास राय पिता केवल सिंह (62) निवासी हरिपुरा वार्ड 25 विदिशा ने लोकायुक्त को शिकायत की थी। बताया था कि प्राथमिक शिक्षक के पद से 31 मई 2023 को सेवानिवृत्त हुए थे जिनकी एनपीएस की राशि निकालने के एवज में 10,000 रुपये की मांग की थी। विकलांग होने के कारण 8000 देने पर बात तय हुई थी। आवेदक द्वारा पहली किश्त 5000 आरोपी नवीन विश्वकर्मा को दे दिए थे। आरोपी ने शेष राशि के लिए दबाव बनाया तो लोकायुक्त ने शिकायत कर दी। लोकायुक्त ने योजना बनाकर आवेदक को बाबू के पास भेजा, जैसे ही बाबू ने रिश्वत के तीन हजार रुपये लिए, लोकायुक्त टीम ने उसे पकड़ लिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें