फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सर्राफा व्यापारी से लूट का प्रयास, सोने-चांदी के गहने से भरा बैग नहीं छोड़ा, हवाई फायर कर भागे बदमाश

Fri, 09 Feb 2024 11:06 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी

सार

पृथ्वीपुर थाना प्रभारी ट्विंकल यादव ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की है।  फुटेज में आरोपी हाथ में कट्टा लेकर के लहरा रहे हैं और हवाई फायर करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 
विज्ञापन
व्यापारी से बैग छीनने का प्रयास करते बदमाश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर नगर में बीती रात सर्राफा व्यापारी के साथ बदमाशों ने लूट की कोशिश की। लेकिन व्यापारी की बहादुरी से बदमाश सफल नहीं हो पाए। बाद में हवाई फायर करते हुए फरार हो गए। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पृथ्वीपुर नगर में बीती रात सर्राफा व्यापारी राजेंद्र सोनी दुकान बंद कर सोने और चांदी के गहने से भरे थैले को लेकर घर जाने की तैयार में थे। इस दौरान दुकान के बाहर खड़े चार बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने थैला छीनने का प्रयास किया, लेकिन सर्राफा व्यापारी की बहादुरी के कारण वे इसमें सफल नहीं हो सके। व्यापारी बदमाशों से भिड़ गया और उसने थैला नहीं छोड़ा। जोर जोर से चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोगा और परिजन आ गए। भीड़ जुटते देख बदमाश हवाई फायर करते हुए फरार हो गए। यह पूरी घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।  

पृथ्वीपुर थाना प्रभारी ट्विंकल यादव ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की है।  फुटेज में आरोपी हाथ में कट्टा लेकर के लहरा रहे हैं और हवाई फायर करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। मामले की जांच आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें