यूक्रेन में फंसा छतरपुर का छात्र आज अपने घर लौट आया है। परिवार वाले वहां हालात बिगड़ने की खबरों के बीच अपने बच्चे को घर में देखकर ज्यादा खुश हैं। परिजनों ने सरकार का शुक्रिया किया है। हालांकि छात्र वहां फंसे अपने दोस्तों के लिए फिक्रमंद नजर आया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बता दें कि छतरपुर का आसिफ यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था। मौजूदा हालातों में यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध के आसार थे इसको लेकर आसिफ के माता-पिता आसिफ के लिए बहुत चिंतित थे और उन्होंने सरकार से आसिफ के घर वापसी की गुहार लगाई थी। राज्य और केंद्र सरकार ने स्पेशल फ्लाइट यूक्रेन के लिए चलाई थी और बच्चों को लाने का सिलसिला शुरू हो गया और अब आज सुबह आसिफ अपने घर पहुंचा और अपने माता-पिता से मिला। आसिफ और उसके माता-पिता के चेहरे पर मुस्कान थी।
विज्ञापन
आज सुबह से जब आसिफ और उसके परिजनों को मालूम चला कि यूक्रेन में बमबारी शुरू हो चुकी है तो आसिफ घर आने की खुशी के साथ अपने वह दोस्त को यूक्रेन में रह गए हैं उनके लिए चिंतित नजर आया। आसिफ और उसके परिजनों ने सरकार से उनके लिए भी मदद की गुहार लगाई है तो वहीं उनके लिए दुआएं भी उन्होंने करना शुरू कर दिया है।