फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, दुर्घटना कैसे हुई, पता लगा रही पुलिस

Thu, 24 Feb 2022 02:17 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

सार

धार जिले के ग्राम कोटड़ा में स्थित पुलिया के समीप बुधवार रात बाइक सवार व्यक्ति का शव मिला। ग्रामीणों ने सूचना नालछा पुलिस को दी। हालांकि अभी ये पता नहीं चल सका है कि बाइक सवार की मौत गिरने से हुई या किसी वाहन की टक्कर से। पुलिस जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
धार में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जानकारी के अनुसार मृतक की शिनाख्त बालाराम पिता धुलिया (42) निवासी कोटडा के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि सामान लेने के लिए वह बाइक से ग्राम बगड़ी गया था, जहां से लौटते समय सड़क हादसे का शिकार हो गया। ग्रामीणों ने पहचान के बाद छोटे भाई बनसिंह को गुजरात में फोन कर सूचना दी। परिजनों ने पहुंचकर शव बालाराम का होने की  पुष्टि की।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बालाराम की सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गई थी। मामले में परिजनों की सूचना के आधार पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है, तथा मामले की जांच में जुट गई है। ग्रामीणों की जानकारी के अनुसार बाइक सवार का संतुलन बिगड़ने के कारण रात के अंधेरे में अचानक गिरा व सड़क हादसे का शिकार हो गया। रात करीब 12.30 बजे शव पीएम के लिए धार भेजा गया। गुरुवार सुबह पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें