छतरपुर का आसिफ यूक्रेन से अपने घर लौट आया है।
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि छतरपुर का आसिफ यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था। मौजूदा हालातों में यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध के आसार थे इसको लेकर आसिफ के माता-पिता आसिफ के लिए बहुत चिंतित थे और उन्होंने सरकार से आसिफ के घर वापसी की गुहार लगाई थी। राज्य और केंद्र सरकार ने स्पेशल फ्लाइट यूक्रेन के लिए चलाई थी और बच्चों को लाने का सिलसिला शुरू हो गया और अब आज सुबह आसिफ अपने घर पहुंचा और अपने माता-पिता से मिला। आसिफ और उसके माता-पिता के चेहरे पर मुस्कान थी।
आज सुबह से जब आसिफ और उसके परिजनों को मालूम चला कि यूक्रेन में बमबारी शुरू हो चुकी है तो आसिफ घर आने की खुशी के साथ अपने वह दोस्त को यूक्रेन में रह गए हैं उनके लिए चिंतित नजर आया। आसिफ और उसके परिजनों ने सरकार से उनके लिए भी मदद की गुहार लगाई है तो वहीं उनके लिए दुआएं भी उन्होंने करना शुरू कर दिया है।