फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भाजपा प्रत्याशी की तबीयत बिगड़ी, भोपाल से एयरलिफ्ट कर दिल्ली भेजा, सोशल मीडिया पर जनता को दिया मैसेज

Wed, 08 Nov 2023 08:45 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर

सार

अशोकनगर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी जजपाल सिंह जज्जी की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें इलाज के लिए भोपाल ले जाया गया, जहां से एयरलिफ्ट कर उन्हें दिल्ली लाया गया है।
विज्ञापन
भाजपा कैंडिडेट जजपाल सिंह जज्जी ने वीडियो जारी कर जनता को संदेश भेजा है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के अशोकनगर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी की अचानक तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। उन्हें उपचार के लिए पहले भोपाल फिर एयरलिफ्ट कर दिल्ली भेजा गया। इधर उन्होंने भोपाल से वीडियो जारी कर अपने पार्टी कार्यकर्ताओं, स्नेहाजनों एवं अपने विधानसभा के मतदाताओं से स्वयं चुनाव लड़ने की अपील की है।
विज्ञापन


मतदान से 9 दिन पहले भाजपा की मुसीबत बढ़ गई है। अशोकनगर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी जजपाल सिंह जज्जी की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें इलाज के लिए भोपाल ले जाया गया, जहां से एयरलिफ्ट कर उन्हें दिल्ली लाया गया है। मंगलवार सुबह सीने में दर्द होने की वजह से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया था। इसके बाद उन्हें डॉक्टरों ने भोपाल रेफर किया और अब भोपाल में उनकी रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टरों ने भोपाल से दिल्ली एयरलिफ्ट किया गया है। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी जजपाल सिंह जज्जी के अब चुनाव में न होने के कारण संगठन यहां कमजोर ना पड़े, इसलिए उन्होंने एक वीडियो वायरल किया है। वीडियो में उन्होंने कहा है कि पार्टी के कार्यकर्ता और उनके साथी समर्थक सहित विधानसभा के परिवार जनों से यह चुनाव स्वयं लड़ने की अपील की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें