फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मासूम नहीं...नहीं...चिल्लाते रहे, और बेरहम बाप उल्टा लटकाकर पीटता रहा, फोन कर पत्नी को चीखें सुनाया

Thu, 11 Jul 2024 11:47 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर

सार

मध्यप्रदेश के अशोकनगर में एक शख्स ने चार और पांच साल के अपने दो मासूम बच्चों को पैर बांधकर उल्टा लटकाया और बेहरमी से पीटा। उसने इसका वीडियो बनाकर मायके में रह रही पत्नी को भेज दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अशोकनगर जिले के चंदेरी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक निर्दयी पिता ने अपने ही दो मासूम बच्चों को बुरी तरह से पीटा। चार-पांच साल के मासूम बच्चों को घर में उल्टा टांगकर उनकी पिटाई की। बच्चे नहीं...नहीं चिल्लाते रहे, पर बेरहम पिता पीटता रहा। इतना ही नहीं पिता ने इसका वीडियो बनाया और वीडियो उत्तर प्रदेश के ललितपुर में रह रही बच्चों की मां को भेज दिया।

विज्ञापन


बता दें कि जब इस घटना का वीडियो मां के पास पहुंचा तो वीडियो देख उसने पति को फोन कर बच्चों को न पीटने की गुजारिश की। इसके बाद मां चंदेरी पहुंच गई। यहां पहुंचकर बच्चों की मां राधाबाई पत्नी भगवान दास परिहार ने थाने में शिकायत कर दी। वीडियो को सबूत पेश करते हुए उन्होंने अपने पति पर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


राधा ने बताया कि घटना आठ जुलाई की रात करीब आठ बजे की है। मेरे पति भगवानदास ने मेरी पांच साल की बेटी और चार साल के बेटे को घर के कमरे में बंद करके उल्टा लटकाकर उनको बहुत पीटा। इस पर मैंने पति को फोन कर रोकने की कोशिश की पर पति भगवानदास कहने लगे कि मैं तो ऐसे ही पीटूंगा और टॉर्चर करूंगा। शिकायत के बाद चंदेरी पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया है।

राधा ने बताया कि बच्चों के साथ मारपीट करते हुए ही पति ने मुझे फोन लगाया। इस पर बच्चों की चीखने की आवाजें आ रही थीं। पति ने कहा कि मैं तुम्हारे बच्चों के साथ मारपीट कर रहा हूं। थोड़ी देर बाद मेरे पति ने मेरे वाट्सएप नंबर पर एक वीडियो भेजा, जिसमें दोनों बच्चे उल्टे लटके हुए दिखाई दे रहे हैं, दोनों रो रहे हैं। बच्चे की पीठ की जो फोटो भेजी, उसमें भी उनकी पूरी पीठ पर निशान बने दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


फरियादी राधा बाई ने बताया कि चंदेरी में भगवान दास उनके दूसरे पति हैं। पहले पति के गुजर जाने के बाद उन्होंने भगवानदास से शादी की, लेकिन एक साल पहले पति ने मेरे साथ मारपीट की। तब से मैं पहले पति के बच्चों के साथ ललितपुर रह रही हूं। बच्चों को भगवान दास ने उसके पास रख लिया था, अब उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें