फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashoknagar News: घर से यात्रा की कहकर निकले युवक का कुएं मिला शव, हत्या मानकर जांच कर रही पुलिस

Thu, 08 Aug 2024 11:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर

सार

मुंगावली थाना प्रभारी भुवनेश शर्मा ने बताया कि मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। युवक के शव को पत्थर से बांधकर कुएं में फेंका गया था। इससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले के बमोरी गांव में मंगलवार देर शाम एक युवक का शव कुएं में मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने कुए में शव होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक की लाश को बाहर निकाला, जिसकी पहचान 31 वर्षीय प्रभुलाल पिता लालसाब लोधी के रूप में की गई है। शव को पीएम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जिसका बुधवार को पीएम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि युवक बमोरी गांव से कुछ दूर अपने खेत में बने घर में पत्नी और दो छोटे छोटे बच्चों के साथ निवास करता था। मृतक युवक की पत्नी के मुताबिक प्रभुलाल लगभग 5 दिन पहले अपने घर से यात्रा पर जाने की बात कहकर निकला था।

पुलिस के मुताबिक मृतक का शव करीब 80 किलो वजनी पत्थर से भरी हुई बोरी से बंधा हुआ था, जिससे लाश तैरकर ऊपर न आए। पुलिस इसे प्रथम दृष्टया हत्या मान रही है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध हत्या का केस भी दर्ज किया है। मुंगावली थाना प्रभारी भुवनेश शर्मा ने बताया कि मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। युवक के शव को पत्थर से बांधकर कुए में फेंका गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें