गुना-बीना ट्रेक पर बना अंडरपास टूट गया। इससे रेल यातायात प्रभावित हुआ।
- फोटो : सोशल मीडिया
गुना-बीना रेलवे ट्रेक पर पिपरई स्टेशन के पहले बने अंडरपास तेज बारिश के चलते क्षतिग्रस्त हो गया और इसकी जानकारी जैसे ही रेलवे के अधिकारियों को मिली तो उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए इस ट्रैक पर ट्रेनों का यातायात पूरी तरह से बंद कर दिया। कई ट्रेनों को बीना, मुंगावली और अशोकनगर, गुना स्टेशन पर ट्रेनों को खड़ा कर दिया। बाद में रेलवे के अधिकारियों ने बारीकी से इस अंडरपास व ट्रेक का निरीक्षण किया और उसके बाद ट्रेनों का संचालन चालू किया।
इस दौरान चार यात्री ट्रेन प्रभावित हुईं और ऐसे में मुंगावली पिपरई स्टेशन से बीएड का पेपर देने जाने वाले परीक्षार्थी परेशान देखे गए, क्योंकि एक ओर नेशनल हाईवे पर पानी जमा था और बाद में ट्रेनें भी बंद हो गईं और लगभग दो घंटे देरी से बीना कोटा मेमू ट्रेन यहां पहुंची। उसके बाद यात्रियों ने व परीक्षार्थियों ने राहत की सांस ली।