मध्यप्रदेश में चुनावी सरगर्मी के बाद सूर्य देव ने भी कहर बरपाना शुरू कर दिया है। स्थिति यह है कि सुबह सूरज उगते ही ढलती शाम तक उमस के कारण लोग पसीने से लथपथ रहते हैं। वहीं, दूसरी ओर भीषण गर्मी से लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। मध्यप्रदेश ही नहीं पूरे देश में नौतपा चल रहा है। इस गर्मी के सीजन में अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
नौतपा के कारण मध्यप्रदेश में गर्मी की प्रचुरता एवं आद्रता के साथ-साथ गर्मी भी पड़ रही है। जहां सुबह से ही मौसम गर्म हो जाता है तो वहीं देर रात तक इसको ठंडा होने में काफी समय लग जाता है। ऐसे में रात का तापमान भी लगातार बढ़ा हुआ रहता है। सोमवार को अधिकतम तापमान अचानक 45 डिग्री पार कर गया। इसके चलते दोपहर में भी शहर की सड़क सुनसान नजर आई। वहीं, बाजारों में घूमने वाले लोग अपने चेहरे और हाथों को कपड़ों से ढककर गर्मी से बचाव का प्रयास करते दिखते नजर आए।
सोमवार सुबह से ही उमस ने लोगों की पसीने छुड़ा दिए हैं। पिछले दो दिनों की नौतपा में दोपहर होते-होते भीषण गर्मी ने लोगों को घरों में कैद कर दिया है। आज नौतपा का तीसरा दिन रहा है। आमतौर पर बाजारों में दिखने वाली भीड़ बाजारों से गायब दिखी। भीषण गर्मी में जहां हाइवे पर सन्नाटा पसरा रहा तो वहीं शहर की सड़कों पर इक्का-दुक्का दोपहिया वाहन चालक की नजर आए तो वहीं शहर की सड़कों पर सूनापन रहा।
तेज गर्मी और विद्युत का लोड होने के कारण लगी विद्युत तारों में आग
नौतपा के तीसरे दिन आज तेज गर्मी के कारण विद्युत तारों पर अधिक लोड और दिन में तेज तापमान होने के कारण एफसीआई गोदाम व स्टेट बैंक आफ इंडिया की शाखा के सामने गड़े विद्युत के खंभे में शार्ट सर्किट हो जाने के कारण आग भी लग गई। शहर की कोलुआ रोड पर नागरिकों ने जाम लगा दिया, जिसमें नागरिकों द्वारा बताया कि पानी की किल्लत को लेकर आमजन के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया है।
लोगों को भीषण गर्मी में पानी पर्याप्त नहीं मिलने के कारण किल्लत हो रही है। शहर में क्योंकि शहर को जल आपूर्ति करने वाला आमाही तालाब में पानी की कमी होने के कारण और तेज गर्मी के कारण शहर में पानी सप्लाई नहीं हो पा रही है, जिसके कारण लोगों के द्वारा सड़क पर अपने खाली बर्तन रखकर लोगों द्वारा जाम लगाया गया है। इसमें मौके पर देहात पुलिस पहुंचकर लोगों को समझाइश दिया गया।