फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसाराम बोले लड़की से मेरे और भी संबंध..ब्रेक के बाद

Mon, 26 Aug 2013 01:46 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग से रेप के आरोप में फंसे आसाराम ने रविवार को इंदौर में अपने कार्यक्रम के दौरान दुष्कर्म मामले से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया। उन्होंने खुद से कई सवाल किए और खुद ही उनका जवाब देते रहे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुझे बुरा लगता है कि लोग उस लड़की को पीडि़ता कह रहे हैं। वह पवित्र है। उसने मुझसे दीक्षा ली है, बेटी है। उसके माता-पिता ने भी दीक्षा ली है तो वह मेरी नातिन और पोती के समान हुई। मेरे उससे और भी संबंध हैं..आगे की बात ब्रेक के बाद..। ब्रेक के बाद आपका स्वागत है..। हां, उसके भाई ने भी दीक्षा ली है। वह मेंरी बेटी है। जो बातें चल रही है मुझे हंसी आती है। मुझे सच्चाई बताने की जरूरत नहीं, वह जल्द सबके सामने आ जाएगी।

पढ़ें, पीड़िता ने बाहर से बता दिया कैसी है कुटिया

आसाराम ने खुद से सवाल किया कि जुलाई-अगस्त में ही आरोप क्यों लगते हैं? और जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि जुलाई-अगस्त में बारिश होती है, ऐसे में बरसाती मेंढक खड़े हो जाते है। (मीडियाकर्मियों की ओर इशारा करते हुए) बन गई आपकी हेडलाइन..। रुको.. आगे और मसाला मिलेगा।
विज्ञापन


इंदौर आने की बात पर कहा कि यहां की आबो-हवा अच्छी है। वैसे सत्संग के बाद एकांतवास पर जाता हूं। यहां किसी से डरने-छुपने के लिए नहीं आया हूं।

दुष्कर्म मामले के अलावा करोड़ों की जमीन की भी सफाई दी गई और कहा कि मेरे पास आध्यात्मिक शक्ति की संपत्ति है। जिसकी बदौलत मैं 74 साल में भी चमक रहा हूं।

उन्होंने कहा सच्चाई मुझे बताने की जरूरत नहीं, वह सामने आ जाएगी।

आसाराम बापू ने की भगवान बुद्ध से खुद की तुलना

राजस्थान पुलिस छिंदवाड़ा पहुंची
दुष्कर्म पीडि़ता बच्ची के पिता के साथ राजस्थान पुलिस जांच के लिए छिंदवाड़ा पहुंच गई है। पुलिस ने स्कूल के शिक्षकों और अन्य लोगों से पूछताछ की है। वहीं पता चला है कि पीडि़ता के पिता ने दोनों बच्चों के टीसी के लिए स्कूल में आवेदन कर दिया है।

आसाराम बापू को 30 अगस्त तक जोधपुर पुलिस के समक्ष पेश होना होगा। जोधपुर पुलिस ने आसाराम को पूछताछ के लिए समन जारी किया है। पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि समन एक सब इंस्पेक्टर के साथ भेजा गया है, जो अहमदाबाद में तामील कराएगा।
विज्ञापन


सिख समुदाय खफा
आसाराम के खुद को गुरु नानक बताए जाने के बाद सिख समाज में खासा रोष है। कई जगह आसाराम के खिलाफ नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें