मध्यप्रदेश की एक महिला ने जब गांव के सरपंच से अपने ही पैसे वापस मांगे तो उसे जला दिया गया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
ग्वालियर जिले के बिजौली के पास एक गांव के सरपंच और उसके बेटों ने बृहस्पतिवार देर रात एक महिला को आग के हवाले कर दिया।
बिजौली पुलिस ने अनुसार पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। तीन आरोपी पकड़े गए हैं।
पुलिस ने बताया कि 36 वर्षीय महिला उषा बाई ने सरपंच अतर सिंह को 80 हजार रुपए उधार दिए थे। वह विधवा थी और उन्हें ये पैसे अपनी पुश्तैनी जमीन बेचकर मिले थे। अब उषा अपने पैसे वापस मांग रही थी।
लेकिन सरपंच पिछले 20 दिनों से उसकी बात को अनसुना कर रहा था और अपना मोबाइल भी बंद कर रखा था।
पुलिस के मुताबिक गुरुवार सुबह सरपंच और उसके चार बेटे मृतका के घर पहुंचे और केरोसीन डालकर उसे आग लगा दी।