फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vidisha: किसानों से एक करोड़ की ठगी करने वाले गिरफ्तार, ज्यादा कीमत में खरीदी फसलें फिर बिना भुगतान किए भागे

Fri, 04 Aug 2023 04:02 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा

सार

विदिशा जिले में किसानों के साथ हुई करोड़ों की ठगी के मामले में कुछ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शुरुआती दौर में एक करोड़ 73 लाख रुपये की ठगी की बात सामने आ रही है। पूछताछ के दौरान उनकी निशानदेही पर खरीदा गया गेहूं और राशि उनसे वसूलने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में किसानों के साथ हुई करोड़ों की ठगी के मामले में कुछ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन्होंने पहले तो किसानों से ज्यादा दामों में फसलें खरीदने का सौदा किया फिर बिना भुगतान किए गायब हो गए। किसानों ने पुलिस में शिकायत की थी। 
विज्ञापन


दरअसल मामला दो महीना पहले का है। जिले के त्योंदा थाना क्षेत्र के बागरोद कृषि उपज मंडी और ग्यारसपुर क्षेत्र के किसानों से कुछ बाहरी लोगों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर गेहूं की खरीदी बाजार मूल्य और मंडी के दामों से अधिक में की थी। ज्यादा भाव मिलने के कारण किसान आसानी से उनके झांसे में आ गए। तकरीबन 39 किसानों द्वारा उन्हें अपनी गेहूं की फसल बेची थी, लेकिन जब भुगतान की बारी आई तो आरोपी भाग खड़े हुए। करोड़ों रुपये की फसल के एवज में किसानों को उनके दाम नहीं मिले, जब किसानों को ठगी का अहसास हुआ तो उन्होंने थाने में इस बात की शिकायत की। मामला जिला स्तर पर पहुंचा, जिसके बाद टीम बनाकर मामले की जांच शुरू की गई। स्थानीय व्यक्ति और कुछ बाहरी व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया जिनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है।

एएसपी समीर यादव ने बताया कि पूछताछ के दौरान उनकी निशानदेही पर खरीदा गया गेहूं और राशि उनसे वसूलने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। ज्यादा से ज्यादा राशि वसूलने का प्रयास किया जा रहा है। शुरुआती दौर में एक करोड़ 73 लाख रुपये की ठगी की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें