फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर में एप्पल के शो-रूम पर चोरों का धावा, लाखों के मोबाइल फोन चोरी

Fri, 03 Aug 2018 02:34 PM IST
भाषा, इंदौर
विज्ञापन
डेमो फोटो
विज्ञापन
मध्यप्रदेश की व्यवसायिक नगरी इंदौर में चोरी की बड़ी वारदात हुई है। अलसुबह यहां नकाबपोश बदमाशों ने एप्पल फोन के शो-रूम से लाखों रुपये मूल्य के मोबाइल फोनों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की यह वारदात शो-रूम के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी।
विज्ञापन


तुकोगंज पुलिस थाने के एक निरीक्षक ने बताया कि नकाबपोश बदमाशों ने शो-रूम में दाखिल होने के लिये मुख्य द्वार की शटर को औजारों की मदद से ऊंचा किया। शहर के पॉश इलाके में सामने आयी यह घटना आज सुबह पांच से साढ़े पांच बजे के बीच की बतायी जा रही है। 

उन्होंने बताया कि शो-रूम के मालिक के मुताबिक चोर उसकी दुकान से लाखों रुपये मूल्य के मोबाइल फोनों के साथ करीब तीन लाख रुपये की नकदी भी ले उड़े। चोरी के माल का वास्तविक मूल्य पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


निरीक्षक ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखकर लगता है कि दो चोरों ने शो-रूम के अंदर पैकेट खोलकर फोनों पर हाथ साफ किया, जबकि तीन-चार बदमाश दुकान के बाहर पहरा दे रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है। संदेह है कि इस वारदात में शो-रूम के मालिक के किसी परिचित का हाथ है
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें