फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur News: फर्रीसेमर के जंगल में शिकार के लिए लगाया था करंट, युवक आ गया उसकी चपेट में

सार

अनूपपुर जिले में अमरकंटक से लगे जंगल में जंगली जानवरों के शिकार के लिए बिछाए गए करंट की चपेट में एक युवक आ गया है। वह गंभीर घायल है। वन विभाग ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
अनूपपुर में करंट की चपेट में आया युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनूपपुर जिले में अमरकंटक से लगे जंगल में जानवरों का शिकार करने के लिए करंट के तार बिछा रखे थे। एक युवक इसकी चपेट में आ गया। वह गंभीर घायल है और उसका अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। वन विभाग ने इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


अनूपपुर जिले के वन परिक्षेत्र अमरकंटक के दमगढ बीट के फर्रीसेमर के जंगल में शिकारियों ने जंगली जानवर के शिकार के लिए जंगल के अंदर जीआई तार से करंट फैलाया था। इसकी चपेट में आने से फर्रीसेमर निवासी 29 वर्षीय धनसिंह पिता अजरू सिंह बैगा घायल हो गया। वह लकड़ी लेकर गांव से पगडंडी के रास्ते पोंडकी की ओर जा रहा था। उसी समय जंगल के अंदर कक्ष क्रमांक पीएफ 219 में करंट की चपेट में आ गया। उसे अमरकंटक में प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय अनूपपुर में भर्ती कराया गया है । घटना के पश्चात इस मामले में वन विभाग ने तत्परतापूर्वक कार्रवाई की और करंट बिछाने वाले दो आरोपियों सिद्धू सिंह गोंड और कृष्णा पिता रामलाल चौधरी, दोनों निवासी हर्राटोला थाना अमरकंटक, को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में तीन अन्य आरोपी भी शामिल थे, जो फरार बताए जा रहे हैं।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें