फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur News: फ्लाई एश का परिवहन कर रहे ट्रक आमने-सामने से भिड़े, नेशनल हाईवे पर हुई दुर्घटना

सार

अनूपपुर जिले के नेशनल हाईवे पर दो तेज रफ्तार ट्रकों में आमने-सामने की टक्कर हुई है। दोनों ही वाहनों के चालकों को गंभीरचोटें आई हैं।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनूपपुर जिले में शुक्रवार को फ्लाई एश का परिवहन करने वाले दो ट्रकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। दोनों ही वाहनों के चालकों को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए दाखिल कराया गया है।

विज्ञापन


घटना के संबंध में फुनगा पुलिस चौकी के सहायक उप निरीक्षक कोमल अर्जरिया ने बताया कि वाहन क्रमांक सीजी 31 ए 9917 तथा वाहन क्रमांक एमपी 18 एच 4827 जोकि फ्लाई एश का परिवहन कर रहे थे। इनमें से एक वाहन कोतमा की ओर जा रहा था तो दूसरा कोतमा की ओर से अनूपपुर की ओर आ रहा था। कदम टोला के समीप दोनों वाहनों में आमने-सामने टक्कर हो गई जिससे वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। इस दुर्घटना में वाहन में दोनों चालकों को गंभीर रूप से चोट आई है। उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें