फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur News: कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्रीराम कथा, 2100 महिलाएं कलश यात्रा में हुई शामिल

Mon, 18 Nov 2024 07:46 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

अनूपपुर में श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। जहां कलश यात्रा सोमवार को आयोजित किया गया, जिसमें 2100 महिलाएं एवं श्रद्धालु तथा नगरवासी इसमें सम्मिलित हुए।
विज्ञापन
कलश यात्रा में शामिल महिलाएं और नगरवासी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनूपपुर जिला मुख्यालय में अमरकंटक रोड चंदास नदी के पास नौ दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन श्रीराम सेवा समिति अनूपपुर की ओर से किया जा रहा है। इसकी शुरुआत सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु जैतहरी रोड शिव मंदिर तिपान नदी तुलसी कॉलेज के पास एकत्रित हुए और कलश यात्रा प्रारम्भ हुई, जहां इस कलश यात्रा में जिले भर से आई हुई 2100 महिलाएं कलश यात्रा में सम्मिलित हुई।

विज्ञापन


शोभा यात्रा में महिला और पुरुष पीले वस्त्र धारण किए हुए थे। कलश यात्रा में भगवान श्रीराम की झांकियां भी शामिल की गई। कलाकारों ने हनुमान का रूप धारण किया। इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए, जिसको देखते हुए एक किलोमीटर तक लंबी लाइन मुख्य मार्ग पर लग गई, जहां सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस भी उपस्थित रही।

तिपान तट पर की गई पूजा अर्चना
कलश यात्रा से पूर्व आयोजन समिति और नगर के गणमान्य लोगों की यजमानी में पुरोहितों और आचार्य मंडल ने पूर्ण विधि विधान से देवी-देवताओं की पूजा करवा कर मंगल कलशों में तिपान नदी के पावन अभिमंत्रित जल से भर कर कन्याओं को दिया। कलश पूजन उपरांत कलश यात्रा का शुभारंभ तिपान नदी के तट से प्रारंभ हुआ।
विज्ञापन


19 से प्रारंभ 27 को होगा समापन
19 से 27 नवंबर को दोपहर 3 से 6 बजे तक प्रेम भूषण जी महाराज के मुखारबिन्द से रामकथा का रसपान जिले वासियों को मिलेगा। इसमें 19 नवंबर को श्रीराम कथा महिमा, 20 को शिव पार्वती विवाह महोत्सव, 21 को भगवान के अवतार के कारण, प्रकाट्य महोत्सव, 22 को बाल लीला व अहिल्या उद्धार, 23 को धनुष भंग व श्री सीताराम विवाह महोत्सव, 24 को वन प्रदेश की मंगल यात्रा, केवट प्रेम, 25 को भगवान के 14 निवास स्थान, भरत मिलाप, 26 को शबरी प्रेम, नवधा भक्ति व हनुमान जी से मिलन और 27 नवंबर को सुंदरकांड व श्रीराम राज्याभिषेक का आयोजन होगा।

कलश यात्रा में शामिल महिलाएं और नगरवासी

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें