फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur News: झपकी लगने से पुलिया से टकराया चार पहिया वाहन, एक की मौत, आठ घायल, धार्मिक यात्रा पर था परिवार

Sun, 17 Nov 2024 12:59 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

अमरकंटक थाना क्षेत्र के ग्राम नोनघाटी के पास एक स्कॉर्पियो पुलिया से टकरा गई। हादसे में एक ही परिवार आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की मौत हो गई। छत्तीसगढ़ का रहने वाला यह परिवार पांच नवंबर से धार्मिक यात्रा पर था।
विज्ञापन
हादसे का शिकार हुई कार।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनूपपुर जिले के अमरकंटक थाना क्षेत्र के ग्राम नोनघाटी के पास शुक्रवार की मध्यरात्रि लगभग 3:00 बजे एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सड़क किनारे बनी पुलिया से टकरा गई। इस हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हो गए। घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेंद्र ग्राम ले जाया गया, जहां तीन लोगों की गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


राजेंद्र ग्राम पुलिस ने बताया कि गांधी चौक देवपुरी थाना टिकरापारा छत्तीसगढ़ निवासी परिवार के सभी सदस्य 5 नवंबर को धार्मिक यात्रा पर निकले थे। वे पहले वृंदावन, खाटू श्याम और फिर मैहर पहुंचे थे। मैहर से शुक्रवार की रात अमरकंटक दर्शन के लिए लौट रहे थे।

इस दौरान अमरकंटक थाना क्षेत्र के ग्राम नोनघाटी के पास उनकी स्कॉर्पियो (वाहन क्रमांक सीजी 07 बीके 4306) पुलिया से टकरा गई। हादसे में बच्चू राम साहू (70) की मौत हो गई, जबकि चोआ राम साहू, ललित साहू, राजू साहू, अंजलि साहू, पप्पू साहू, शालिनी साहू, दीपांशु साहू और पप्पू साहू घायल हो गए। घायलों को तुरंत उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेंद्र ग्राम ले जाया गया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रात में गाउ़ी चला रहे चालक को को झपकी आ गई, जिससे यह हादसा हुआ। पहले स्कॉर्पियो एक पेड़ से टकराई और फिर पुलिया के पिलर से जा भिड़ी। घटना के बाद चीख-पुकार मच गई, जिससे स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भेजा।

तीन लोगों दीपांशु साहू, राजू साहू और पप्पू साहू की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पीएम  के लिए रखवाकर केस दर्ज कर लिया है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें