फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur News: गांजा तस्कर महिला और पुरुष गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

Sat, 12 Apr 2025 03:34 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

अनूपपुर कोतवाली पुलिस ने पुरानी बस्ती में छापामार कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों के घरों में तलाशी के दौरान गांजा जब्त करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्जकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस और गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनूपपुर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गांजे की अवैध बिक्री की लंबे समय से सूचना पुलिस को मिल रही थी, जिसके बाद आखिरकार सूचना मिलने के बाद पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए इस मामले में दो लोगों के कब्जे से गांजा जब्त कर लिया है। मामले में एक महिला को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जो लंबे समय से ही सफेद कारोबार में संलग्न थी।

विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने अनूपपुर नगर के पुरानी बस्ती में अवैध मादक पदार्थ गांजा का विक्रय करने वाले दो आरोपियों को गांजा ले जाते हुए पकड़ा और उनके कब्जे से गांजा जब्त कर लिया है।कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि अनूपपुर नगर के पुरानी बस्ती इलाके में कुछ दिनों से अवैध मादक पदार्थ गांजा बेचे जाने की शिकायत मिल रही थी। इस पर संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम गठित कर सुबह करीब आठ बजे पुलिस टीम ने सुनीता बाई पति रामभजन कोरी उम्र 62 वर्ष निवासी वार्ड नंबर-15 पुरानी बस्ती अनूपपुर के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा 2.220 किलोग्राम कीमत 22,200 रुपये जब्त कर एनडीपीएस एक्ट का अपराध दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी बड़े नगर निगम क्षेत्रों में गौशालाएं बनेगी
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी कार्रवाई में मुकुंदलाल सोनी उर्फ कुन्दू पिता बाबूलाल सोनी उम्र 59 वर्ष निवासी वार्ड न. 10 सोनी मोहल्ला पुरानी बस्ती अनूपपुर के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा 1.270 किलोग्राम कीमती करीब 12700 रुपये जब्त करते हुए आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। मामले के बारे में थाना प्रभारी अरविंद जैन ने बताया कि दोनों से इस बात की पूछताछ जारी है कि वह गांजा कहां से लाते थे और इस अपराध में अन्य कितने लोग शामिल हैं। इस कार्रवाई में सुखीनंद यादव, गोविंद प्रसाद पनिका, राजेश कंवर, शेख रसीद, विनय बैस, गुरु प्रसाद चतुर्वेदी, प्रकाश तिवारी, अमित यादव, जानकी बैगा और खेमराज मार्को शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: अवैध हथियार मामले में फंसे आमिर खान, दो 12 बोर बंदूक बरामद, पुलिस ने किया गिरफ्तार

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें