फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur News: भैंस निकालने गए वृद्ध की तालाब में डूबने से मौत, दूसरे दिन उतराता मिला शव

सार

अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत तालाब से मवेशी को निकालने गए ग्रामीण की तालाब में डूबने से मौत हो गई। अगले दिन ग्रामीण का शव तालाब में उतराता मिला। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 9 मीलटोला में स्थित नए तालाब में मंगलवार की शाम 50 वर्षीय दादूराम उर्फ कल्लू राठौर, पिता दद्दू राठौर, भैंस को तालाब से निकालने के प्रयास में डूब गए। भैंस तो तालाब से बाहर आ गई, लेकिन दादूराम राठौर तालाब से बाहर नहीं निकल सके।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर जैतहरी पुलिस और एसडीईआरएफ अनूपपुर के प्लाटून कमांडर रामनरेश भवेदी रेस्क्यू दल के साथ मौके पर पहुंचे और तालाब के अंदर दादूराम की तलाश शुरू की। देर रात तक चले रेस्क्यू अभियान के बावजूद उनका पता नहीं चल सका।

बुधवार सुबह दादूराम का शव तालाब के पानी में तैरता हुआ मिला। जैतहरी पुलिस ने ग्रामीणों और परिजनों के सहयोग से शव को बाहर निकाला और पंचनामा कर शव परीक्षण की प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें