फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: अनूपपुर में मंदिर की दीवार ढही, पास में खेल रहे दो मासूम बच्चे मलबे में दबे, दोनों की मौत

Thu, 28 Dec 2023 06:23 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, अनूपपुर

सार

अनूपपुर में दर्दनाक हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई। बच्चे मंदिर के पास खेल रहे थे, तभी मंदिर की दीवार ढह गई और बच्चे मलबे में दब गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
अनूपपुर में मंदिर की दीवार ढह गई, जिससे दो बच्चों की मौत हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनूपपुर जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुलीडाड में मंदिर की दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई। दोनों मासूम दीवार के पास खेल रहे थे। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गुलीडाड में गुरुवार सुबह लगभग 10:00 बजे राज तिवारी पिता दुर्गेश तिवारी (8) एवं विवेक तिवारी पिता विनोद तिवारी (4) दोनों घर के सामने ही स्थित शंकर मंदिर के समीप खेल रहे थे। खेलते-खेलते ही अचानक मंदिर की दीवार अचानक ढह गई जिसकी वजह से दीवार की चपेट में आने से दोनों मासूमों की मौके पर ही मौत हो गई। आनन-फानन में परिजन उन्हें घायल अवस्था में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिजुरी ले गए, जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 

मंदिर की दीवार में रेत का कर रहे थे भंडारण
बताया गया कि मंदिर की दीवार के परिक्रमा मार्ग पर गांव के ही पुरन तिवारी द्वारा रेत का भंडारण कराया जा रहा था। मजदूरों के द्वारा रेत भरा जा रहा था, जिसके पश्चात मजदूर पानी पीने के लिए गए इसी दौरान  मंदिर की कमजोर दीवार अचानक ढह गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पंचनामा-पोस्टमार्टम की कार्यवाही करते हुए मर्ग कायम किया है। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


गांव में पसरा मातम
दो मासूमों की मौत हो जाने के पश्चात गुलीडाड गांव में मातम पसर गया। दोनों ही मासूम के परिजनों के साथ ही उनके माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। बताया गया कि दोनों मासूम अपने घर के इकलौते चिराग थे, जिनकी मौत हो जाने से उनके माता-पिता अब वे औलाद हो गए। जिसकी वजह से मृतकों के घरों के साथ ही पूरे गांव में मातम पसरा रहा।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें