फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur News: मां को लगा हलवा पूरी का भोग, महाप्रसाद में तीस हजार लोग हुए शामिल

Tue, 04 Feb 2025 10:14 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

मंगलवार को अमरकंटक में नर्मदा महोत्सव के दूसरे दिन मां नर्मदा का जन्मोत्सव उत्साह के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया। सुबह से ही नर्मदा मंदिर में लगभग 30,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने पहुंचकर दर्शन प्राप्त किया।
विज्ञापन
प्रसाद वितरित करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पवित्र नगरी अमरकंटक में मंगलवार को मां नर्मदा का जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। जहां मां का विशेष शृंगार करते हुए साड़ी और गहनों से उनका शृंगार किया गया। इसके साथ ही मां के प्रिय भोज हलवा पूरी का भोग उन्हें लगाया गया। सुबह से ही मंदिर में नर्मदा जन्मोत्सव की तैयारी होती रही, जिसके तहत मंदिर की साफ-सफाई के साथ ही साज सज्जा में सुबह से श्रद्धालु एवं नगरवासी तथा नर्मदा ट्रस्ट के कार्यकर्ता लग रहे।

विज्ञापन




कार्यक्रम के अंतर्गत 351 कन्याओं का पूजन करते हुए कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल सहित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में यह कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। कन्या पूजन के पश्चात कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उसके साथ ही इस दौरान पुष्पराजगढ़ विधायक फुदेलाल सिंह ने श्रद्धालुओं को महाप्रसाद का भोग वितरित करते हुए पुण्य लाभ प्राप्त किया।
विज्ञापन


आईजी ने पहुंच कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
कार्यक्रम के दौरान शहडोल आईजी अनुराग शर्मा ने पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक मोतीउर रहमान एवं थाना प्रभारी सहित पुलिस स्टॉफ उपस्थित रहा। आईजी पूज्य अर्चना करने के पश्चात सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिए। इस दौरान सुरक्षा के बेहतर इंतजाम किए गए थे। गेट पर दोनों तरफ डिटेक्टर मशीन लगाए गए थे। जहां आने-जाने वाले श्रद्धालु इससे होकर जा रहे थे।

विज्ञापन


चुनरी यात्रा और निकाली गई झांकी
इस अवसर पर 2200 मीटर भव्य चुनरी यात्रा शांति कुटी आश्रम से निकाली गई, जो कि दीनदयाल चौक से होते हुए मां नर्मदा मंदिर तक पहुंची। इसके साथ ही कपिलधारा से मां काली, शिव पार्वती एवं राधा कृष्ण के रूप में सजे हुए कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। वहीं, पीछे-पीछे सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु इस शोभायात्रा के पीछे चलते हुए पुष्प वर्षा करते हुए देखे गए।



श्रद्धालुओं ने बताया अपना अनुभव, दूर होते हैं सभी कष्ट
इस दौरान मां नर्मदा जन्मोत्सव पर पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचे समनापुर निवासी महेश ने बताया कि वह प्रतिवर्ष इस आयोजन में सम्मिलित होते हैं। मां के दर्शन से पूरा वर्ष अच्छा बीतता है और घर में शांति तथा समृद्धि और खुशहाली आती है। डिंडौरी निवासी संकेत कुमार तुर्कल ने बताया कि उनकी पत्नी को गर्भ का कैंसर हो गया था, जिसके बाद वह मां की शरण में पहुंचे और मां से अपनी दुख और पीड़ा बतलाई। इसके कुछ दिनों के बाद ही उनकी पत्नी ठीक हो गई और मां पर उनकी आस्था और भी गहरी हो गई है। आज कोई भी वर्ष नहीं बीतता है, जब वह इस अवसर पर अमरकंटक न आते हो।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें