गांजा विक्रेता और सप्लायर गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
अनूपपुर जिले में कोतवाली पुलिस के द्वारा मादक पदार्थ गांजा बेचने और गांजा सप्लायर के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने रामकृष्ण कहार पिता स्वर्गीय वरियर कहार उम्र करीब 55 साल निवासी अमरकंटक रोड, चंदास पुल के पास अनूपपुर के घर पर छापामार कार्रवाई की गई।
बता दें कि यहां से थैले में रखे दो किलो 35 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 24,000 रुपये जब्त करते हुए आरोपी रामकृष्ण कहार से पूछताछ उपरांत उक्त मादक पदार्थ गांजा को सप्लाई करने वाले सप्लायर प्रिंस और दीपक सोनी पिता परस सोनी उम्र 19 साल निवासी सरगांव जिला मुंगेली छत्तीसगढ़ के द्वारा छत्तीसगढ़ से लाकर सप्लाई करना पाए जाने से आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।